{"_id":"6a36819c6f1bb327bf0399cc","slug":"video-administrative-apathy-towards-sports-facilities-in-gurugram-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में खेल सुविधाओं का संकट, खिलाड़ियों के सपनों पर प्रशासनिक उदासीनता का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में खेल सुविधाओं का संकट, खिलाड़ियों के सपनों पर प्रशासनिक उदासीनता का ग्रहण
गुरुग्राम साइबर सिटी के रूप में पहचान बना चुके गुरुग्राम में खेल सुविधाओं की तस्वीर बेहद चिंताजनक है। जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, साई सेंटर का अभाव, निजी अकादमियों की ऊंची फीस और खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को समय पर डाइट राशि न मिलने के कारण खिलाड़ियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रशिक्षकों का कहना है कि प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे तो करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
खेल विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों का मानना है कि बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं के अभाव में जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक तो पहुंच जाते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने में पिछड़ जाते हैं। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को बीच में ही छोड़ने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।