Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Yoga Day Celebrations at Model Town's Hero Park: Over 250 Enthusiasts Turn Out MLA Pramod Vij and Councilor Tarun Gandhi Attend as Chief Guests
{"_id":"6a3681bb394c685519061e32","slug":"video-yoga-day-celebrations-at-model-towns-hero-park-over-250-enthusiasts-turn-out-mla-pramod-vij-and-councilor-tarun-gandhi-attend-as-chief-guests-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन के हीरो पार्क में योग दिवस की धूम, उमड़े 250 से अधिक साधक विधायक प्रमोद विज और पार्षद तरुण गांधी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन के हीरो पार्क में योग दिवस की धूम, उमड़े 250 से अधिक साधक विधायक प्रमोद विज और पार्षद तरुण गांधी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
योग गीतों के बीच साधिकाओं ने प्रस्तुत किए कठिन आसन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत।
भारतीय योग संस्थान पानीपत द्वारा शनिवार को मॉडल टाउन स्थित रामलाल चौक के नजदीक हीरो पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह ठीक 5:00 बजे शुरू हुए इस भव्य कार्यक्रम में शहर के करीब 250 से अधिक साधकों ने हिस्सा लिया। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने मुख्य अतिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, विशिष्ट अतिथि वार्ड 20 के पार्षद तरुण गांधी, ब्रह्माकुमारी बहन अंजना, समाजसेवी श्यामसुंदर दत्त और हीरो पार्क के प्रधान हरीश मुटनेजा का बुके भेंट कर स्वागत किया।
शिविर में साधकों को सूक्ष्म क्रियाएं, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को स्वच्छ करने की विधा है। यह आत्मा का परमात्मा से मिलन कराता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थान की महिला साधिकाओं द्वारा योग गीत की धुन पर किए गए कठिन आसन रहे, जिसे देखकर पूरा पार्क तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच का सफल संचालन शिक्षिका ज्योति भाटिया ने किया।
इन योगियों ने कराया अभ्यास और सामूहिक रूप से किया योग
शिविर में नीतू शर्मा, शील भाटिया, डॉ. चारू, पूनम ढींगरा, राकेश और मोहित भाटिया सहित कई शिक्षकों ने मंच से योग आसन करवाए। जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने मातृशक्ति व अतिथियों का आभार जताया और सबको प्रतिदिन योग केंद्र आने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान डीएसपी राजबीर यादव, नीलम पालीवाल, डॉ. सुरेंद्र टुटेजा, डॉ. मदन नारंग, नरेश मुखीजा, सुभाष, राजेंद्र बत्रा, और संजीव डुडेजा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।