{"_id":"6a36769775e21db99b002677","slug":"video-union-minister-lists-government-achievements-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
आगरा में भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने खंदारी के जेपी सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। विकसित भारत 2047 अब केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत 43 करोड़ से अधिक कार्ड जारी कर गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया गया है। महिला सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लाजपत कुंज में कार्यकर्ताओं संग स्वच्छता अभियान चलाया, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण और आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक जीएस धर्मेश, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, टीएन अग्रवाल, मनवीर चौहान, अनिल सारस्वत, महेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।