सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Unique Shringar of Baba Mahakal in Bhasma Aarti: Bhang, Swastik and Moon Adorn Lord

Ujjain: श्री महाकाल का अनोखा श्रृंगार, पहले भांग से सजाया, फिर स्वास्तिक और चंद्रमा के स्वरूप में दिए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 07:34 AM IST
Unique Shringar of Baba Mahakal in Bhasma Aarti: Bhang, Swastik and Moon Adorn Lord

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्रजी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद कर हरि-ओम का जल अर्पित किया गया।

पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार कर कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर स्वास्तिक और चंद्रमा से सजाने के बाद भस्म रमाई गई। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। इस दौरान मंदिर में जय श्री महाकाल के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- मानसून की बेरुखी से बुरहानपुर परेशान: बारिश का इंतजार, किसान चिंतित, इंद्र देव को मनाने शुरू हुए भजन-कीर्तन

यह है आरती का समय

- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली जाने वालों को तोहफा, ढाई साल में जिले को मिली चौथी नई ट्रेन की सौगात; VIDEO

20 Jun 2026

वाराणसी और जौनपुर दमकल की 11 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, VIDEO

20 Jun 2026

इमाम हुसैन का पैगाम इंसाफ, बराबरी और इंसानियत की हिफाजत का है; VIDEO

20 Jun 2026

मानक से अधिक मिट्टी की खोदाई करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, VIDEO

20 Jun 2026

पीडीए जन जागरण अभियान के तहत कुछमन और बसिला गांव में सपा की गोष्ठी, VIDEO

20 Jun 2026
विज्ञापन

सोनबरसा में खुली बैठक, 77 पात्रों के नाम सुन खिले ग्रामीणों के चेहरे; VIDEO

20 Jun 2026

पीडीडीयू नगर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा, VIDEO

20 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने रात्रि चौपाल में सुनीं लोगों को समस्याएं

19 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

19 Jun 2026

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा चेतना तिराहे पर भंडारे का आयोजन

19 Jun 2026

VIDEO: सात सूत्रीय मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन

19 Jun 2026

VIDEO: बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

19 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बारिश से पहले रेलवे अलर्ट! 3 जगह जलभराव का खतरा, नगर निगम को भेजा पत्र

19 Jun 2026

VIDEO: अब आगरा से दरभंगा का सफर होगा आसान, 21 जून से नई अमृत भारत ट्रेन

19 Jun 2026

VIDEO: पदक जीतने और नेशनल में जगह बनाने उतरे आगरा के सितारे

19 Jun 2026

VIDEO: रोमांचक जीत से ग्रीन टीम ने बढ़ाया कदम

19 Jun 2026

VIDEO: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

19 Jun 2026

VIDEO: अगले माह होगा सुरक्षा ऑडिट, अगस्त से चलेगी मेट्रो, आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन में दो महीने का और लगेगा समय

19 Jun 2026

VIDEO: स्टेशन पर बोरों में भरा मिला 40 क्विंटल खोआ, कई राज्यों में होना था सप्लाई; मालिक को तलाश रही टीम

19 Jun 2026

VIDEO: दीक्षांत की तैयारियां तेज, 26 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी; मेधावियों के चयन को बाकी रिजल्ट भी जल्द

19 Jun 2026

VIDEO: शासकीय धन के दुरुपयोग में ग्राम विकास अधिकारी अर्पणा यादव निलंबित

19 Jun 2026

पीएमवीबीआरवाई के तहत नोएडा में 18 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

19 Jun 2026

VIDEO: दवा बाजार में छापा...गोदाम से बरामद हुईं सैंपल की दवाएं, नकली होने की आशंका

19 Jun 2026

VIDEO: बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं

19 Jun 2026

VIDEO: पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कल, 4100 अभ्यर्थी होंगे शामिल

19 Jun 2026

VIDEO: मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Jun 2026

VIDEO: आखिरकार ढही मौत की टंकी, एक साल बाद जागा प्रशासन

19 Jun 2026

VIDEO: मार्बल फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग, थर्माकोल-कार्टून ने पकड़ी लपटें

19 Jun 2026

लंबी दूरी के रूटों पर बसों की कमी, यात्रियों को निजी बसों का लेना पड़ रहा सहारा

19 Jun 2026

मनोज सिंह डब्लू बोले- भाजपा सरकार में त्राहि-त्राहि कर रही प्रदेश की जनता

19 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed