{"_id":"6adf050a1ebbd7afc9029f29","slug":"tractor-overturns-near-big-bridge-driver-killed-four-seriously-injured-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4873667-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: हर्रई में कल्टीवेटर लेकर जा रहा ट्रैक्टर गहरी खाई में पलटा, चालक की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: हर्रई में कल्टीवेटर लेकर जा रहा ट्रैक्टर गहरी खाई में पलटा, चालक की मौत, 4 घायल
Mon, 26 Oct 2026 02:13 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:13 PM IST
सार
जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में कल्टीवेटर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा
विस्तार
जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में बड़े पुल के पास सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में कल्टीवेटर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर कल्टीवेटर के साथ पुल की ओर से आ रहा था, इसी दौरान बड़े पुल के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उमरिया: पटाखों से भरा ट्रक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हो रहा था परिवहन, सुरक्षा के इंतजाम नदारद
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही हर्रई पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल हर्रई पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे में जान गंवाने वाले चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
