{"_id":"6a367682f2ba426da50a2e57","slug":"video-greater-noida-resurfacing-to-bring-relief-to-residents-from-damaged-roads-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: रीसरफेसिंग से टूटी सड़कों से मिलेगी निवासियों को राहत, जानें क्या बोले आरडब्ल्यूए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: रीसरफेसिंग से टूटी सड़कों से मिलेगी निवासियों को राहत, जानें क्या बोले आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:46 PM IST
Link Copied
सेक्टर पी-3 के सी एवं डी ब्लॉक की लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों के रीसरफेसिंग कार्य की शानिवार को शुरुआत हो गई। निवासियों को अब टूटी सड़कों से राहत मिल सकेगी। लोगों का कहना है कि वे कई महीनों से सड़कों की खराब स्थिति को लेकर संबंधित विभाग और प्राधिकरण के अधिकारियों से लगातार मांग कर रहे थे।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने बताया कि सेक्टर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान सड़कों पर जलभराव होने से स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। निवासियों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई थी। अश्विनी यादव ने बताया कि अच्छी सड़कें किसी भी सेक्टर की मूलभूत आवश्यकता होती हैं। खराब सड़कों के कारण न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण के बाद सेक्टर में आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।