{"_id":"6a36d0a5b6c7b06ccb02a56f","slug":"video-society-will-rise-through-unity-savarna-army-delivers-message-organization-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"एकजुटता से होगा समाज का उत्थान, सवर्ण आर्मी ने दिया संगठन का संदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता से होगा समाज का उत्थान, सवर्ण आर्मी ने दिया संगठन का संदेश, VIDEO
सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। सभा में उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में सहयोग का आह्वान किया।
कहा कि समाज के विकास के लिए एकता और संगठन आवश्यक है। नई पीढ़ी को इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में समाज के योगदान से परिचित कराने की जरूरत है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की तथा समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। साथ ही बिहार के भरत तिवारी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में यूजीसी एक्ट, सवर्ण आयोग के गठन और संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।