फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cyber fraud ₹11 crore committed across eight states in nine month linked to Satya Sanatan Trust in sonbhadra

सोनभद्र में ट्रस्ट, एमपी में ठगी का अड्डा: नौ महीने में आठ राज्यों में 11 करोड़ पार, कर्नाटक में सबसे ज्यादा

Mon, 26 Oct 2026 12:32 PM IST
Pragati Chand कौशलेंद्र पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र।
कौशलेंद्र पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 26 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

सत्य सनातन ट्रस्ट की आड़ में नौ महीने में आठ राज्यों में 11 करोड़ की ठगी की गई। इनमें कर्नाटक में की सबसे ज्यादा वारदात हुई। यह खेल एमपी की एक संस्था का साझीदार बनाकर किया जा रहा था। 

विज्ञापन
Cyber fraud ₹11 crore committed across eight states in nine month linked to Satya Sanatan Trust in sonbhadra
cyber fraud - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के पते पर सत्य सनातन ट्रस्ट बनाकर आठ राज्यों में ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है। महज नौ महीने के भीतर (फरवरी से अक्तूबर) आठ राज्यों से 11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। 2.37 करोड़ सत्य सनातन के खाते में, शेष रकम दूसरे खातों में भिजवाई गई। इस दरम्यान साइबर पोर्टल पर जो 35 मामले दर्ज हुए उसमें सबसे ज्यादा प्रकरण कर्नाटक के 11 पाए गए। 

विज्ञापन


यह खेल एमपी की एक संस्था का साझीदार बनाकर किया जा रहा था। सोनभद्र के पते पर खोली गई संस्था के जरिये की जा रही ठगी का पता न चलने पाए इसके लिए रीवा में एक कमरे से ठगी का कारोबार शुरू किया गया और वहीं से बैठकर ओटीपी के जरिये साइबर ठगी का धंधा चलाया जाता रहा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सत्य सनातन ट्रस्ट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बताते हैं कि पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों ने ठगी का यह खेल दो साल पहले शुरू किया था। पटना के किसी फाउंडेशन से जुड़कर ठगी का गुर सीखा। लगभग छह माह तक उस फाउंडेशन से जुड़े रहे। इसके बाद वाराणसी के पते पर दर्ज धार्मिक नाम वाली एक संस्था से जुड़ा। उनके सहयोगी बनकर ठगी शुरू की। कम समय में ही मोटी कमाई को देखते हुए इस साल की शुरुआत में सत्य सनातन के नाम से खुद की संस्था डाली। कई को ट्रस्ट का पदाधिकारी तो कई को धंधे का राजदार बनाया। 

कहीं शिक्षा, कहीं स्वास्थ्य तो कहीं गोरक्षा संवर्धन का कार्य बताकर लोगों को झांसे में लिया गया। लोग आसानी से जाल में फंस जाएं इसके लिए गैंग में कई महिलाएं भी शामिल की गईं। चुर्क के पते पर धार्मिक नाम वाली एक संस्था खोली गई। 

कुछ दिन बाद ही सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से ही ठगी का कारोबार चलाने का निर्णय लिया। इसके लिए आरोपियों ने मध्यप्रदेश की एक संस्था से संपर्क साधा। उनके साथ मिलकर रीवा में होटल का एक कमरा बुक कर उसे समय-समय पर कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया। 

फरवरी से अब तक 11 करोड़ की ठगी की गई और उसमें से 2.37 करोड़ रेणुकूट स्थित सत्य सनातन के खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। जब खाते में अचानक से बड़ी मात्रा में धनराशि का प्रवाह शुरू हुआ तब नेशनल क्राइम पोर्टल की नजर पड़ी।

ठगी के इस खेल में शामिल मिल सकती है कई दूसरी संस्थाएं  
प्राथमिक चरण में पुलिस को सत्य सनातन ट्रस्ट और उससे जुड़ी एमपी के संस्था के बारे में जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि ठगी का यह खेल सिर्फ एक-दो संस्थाओं के जरिये नहीं कई संस्थाओं के जरिये खेला जा रहा है। उन्हीं संस्थाओं और उनसे जुड़े लोगों के खातों का म्यूल खाते के रूप में इस्तेमाल करते हुए पूरे देश में साइबर ठगी का धंधा जारी है। एसपी अभिषेक वर्मा की तरफ से पूरे रैकेट के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई। महज सत्य सनातन ट्रस्ट से ही जुड़े कई और नाम सामने आए हैं। इसमें कुछ महिलाओं को भी शामिल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कई और गिरफ्तारियां व खुलासे सामने आ सकते हैं।

अधिकारी बोले

जांच में धार्मिक नाम पर ट्रस्ट बनाकर यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, एमपी, यूपी, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के लोगों से ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। अभी ऐसे 35 मामले सामने आए हैं। की गई साइबर ठगी में 2.37 करोड़ सत्य सनातन ट्रस्ट के खाते में, शेष रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कराई गई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के अलावा कई और नाम सामने आए हैं जिनकी धर-पकड़ के लिए टीमें लगी हुई हैं। ठगी के इस खेल में कई दूसरी संस्थाओं के भी शामिल होने की बात पता चली है। उनके बारे में भी जरूरी मालूमात हासिल किए जा रहे हैं। -अभिषेक वर्मा, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed