फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ensure that public welfare schemes reach every single person: Pooja

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : पूजा

Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ensure that public welfare schemes reach every single person: Pooja
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं सोनभद्र की प्रवासी प्रभारी पूजा बिंद के रविवार को जनपद आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित की गई। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछड़े वर्ग के उत्थान, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पूजा बिंद ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के सम्मान, उत्थान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछड़ा वर्ग देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा समाज के प्रबुद्धजनों और आम लोगों के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मंजू गिरि, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, शिवनाथ जायसवाल, संजय केशरी, रामकेश पाल, प्रेम पटेल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed