{"_id":"6a77b21e49f05aec900f7f37","slug":"pm-modi-address-gen-z-questions-from-red-fort-government-seeks-data-on-youth-initiatives-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार ध्वजारोहण पर वंदेमातरम: युवाओं के लिए सरकार ने क्या किया? PM मोदी लाल किले से भी जेन-जी से करेंगे बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहली बार ध्वजारोहण पर वंदेमातरम: युवाओं के लिए सरकार ने क्या किया? PM मोदी लाल किले से भी जेन-जी से करेंगे बात
सार
15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से संबोधन में जेन-जी के सवालों और आकांक्षाओं को खास जगह मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंत्रालयों से युवाओं के लिए किए कामों का ब्योरा मांगा है। आखिर लालकिले से क्या संदेश देंगे मोदी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस जेन-जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए हैं, 15 अगस्त को वही पीढ़ी प्रधानमंत्री के लाल किले से दिए जाने वाले संदेश के केंद्र में होगी। पीएम नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जेन-जी के सवालों, आकांक्षाओं और भविष्य को खास जगह देंगे। सरकार इसके लिए होमवर्क कर रही है।
पीएमओ ने मंत्रालयों से ब्योरा मांगा है कि युवाओं के लिए अब तक क्या हुआ, उसका असर क्या रहा और आगे की योजना क्या है। मकसद यह कि लाल किले से कही हर बात के पीछे आंकड़े हों। जंतर-मंतर आंदोलन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने सरकार की चिंता बढ़ाई। इसके बाद पीएम और संघ प्रमुख मोहन भागवत सोशल मीडिया पर युवाओं से सीधे संवाद करते दिखे।
राज्यों को संदेश... युवाओं का मुद्दा सुर्खी बनने से पहले सुलझे भाजपा शासित राज्यों से कहा गया है कि युवाओं से जुड़े हर मुद्दे को आंदोलन या बड़ी सुर्खी बनने से पहले सुलझा लिया जाए। यूपी ने स्वतंत्र युवा आयोग बनाने का फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए एकीकृत युवा नीति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पहली बार ध्वजारोहण पर वंदेमातरम
राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम की धुन और शब्द गूंजेंगे। वह भी, राष्ट्रगान से ठीक पहले। रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पत्रों पर इसके सभी छह छंद प्रकाशित हैं। डेढ़ सौ साल बाद उसकी गूंज फिर नौजवानों तक पहुंचेगी।