फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Milk Price Hike Fadnavis Sharad Pawar NCP Shiv Sena Politics Nagpur Mumbai Pune crime news

Maharashtra: दूध के दाम ₹2 बढ़े; NCP और प्रशांत किशोर की 'नजदीकी' को सांसद सुप्रिया सुले ने आंतरिक मामला बताया

Sun, 09 Aug 2026 03:27 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 09 Aug 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Milk Price Hike Fadnavis Sharad Pawar NCP Shiv Sena Politics Nagpur Mumbai Pune crime news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमतें मंगलवार से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ने जा रही हैं। प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों ने दाम बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ की बैठक में लिया गया। संघ के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एसोसिएशन ने बताया, डीजल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि पैकेजिंग खर्च में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दूध की खरीद कीमत में भी वृद्धि हुई है और आगे भी इसमें वृद्धि होने की संभावना है। डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने बताया कि संशोधित कीमतें 11 अगस्त से लागू होंगी।

विज्ञापन


प्रशांत किशोर से अजित पवार गुट का काम करना आंतरिक मामला: सुप्रिया सुले
शरद पवार की बेटी और राजनीतिक दल- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार या NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाले NCP गुट का राजनीतिक रणनीतिकार रह चुके प्रशांत किशोर के साथ काम करना उनका आंतरिक मामला है। सुले ने कहा कि प्रशांत किशोर उनके अच्छे निजी दोस्त हैं। किशोर ने हाल ही में बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। बारामती सांसद ने कहा कि वह किशोर के काम को करीब से देखती रही हैं और अपनी दोस्ती नहीं छिपाई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किशोर पेशेवर रूप से स्वतंत्र होकर काम करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख सुनैना पवार और उनके बेटे, सांसद पार्थ पवार से मुलाकात की थी। सुले ने बिहार में किशोर के राजनीतिक काम की प्रशंसा की। भाजपा की मजबूत राजनीतिक मशीनरी के बावजूद किशोर ने बांकीपुर में बड़ी लड़ाई जीती। सुले ने प्रशांत किशोर की सराहना की और उन्हें मेहनती बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed