फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Address Gen-Z Questions From Red Fort, Government Seeks Data on Youth Initiatives

पहली बार ध्वजारोहण पर वंदेमातरम: युवाओं के लिए सरकार ने क्या किया? PM मोदी लाल किले से भी जेन-जी से करेंगे बात

Sun, 09 Aug 2026 04:27 AM IST
Shivam Garg शिवम गर्ग
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:27 AM IST
सार

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से संबोधन में जेन-जी के सवालों और आकांक्षाओं को खास जगह मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंत्रालयों से युवाओं के लिए किए कामों का ब्योरा मांगा है। आखिर लालकिले से क्या संदेश देंगे मोदी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
PM Modi Address Gen-Z Questions From Red Fort, Government Seeks Data on Youth Initiatives
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

जिस जेन-जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए हैं, 15 अगस्त को वही पीढ़ी प्रधानमंत्री के लाल किले से दिए जाने वाले संदेश के केंद्र में होगी। पीएम नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में जेन-जी के सवालों, आकांक्षाओं और भविष्य को खास जगह देंगे। सरकार इसके लिए होमवर्क कर रही है।
विज्ञापन


पीएमओ ने मंत्रालयों से ब्योरा मांगा है कि युवाओं के लिए अब तक क्या हुआ, उसका असर क्या रहा और आगे की योजना क्या है। मकसद यह कि लाल किले से कही हर बात के पीछे आंकड़े हों। जंतर-मंतर आंदोलन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने सरकार की चिंता बढ़ाई। इसके बाद पीएम और संघ प्रमुख मोहन भागवत सोशल मीडिया पर युवाओं से सीधे संवाद करते दिखे।
विज्ञापन


राज्यों को संदेश... युवाओं का मुद्दा सुर्खी बनने से पहले सुलझे भाजपा शासित राज्यों से कहा गया है कि युवाओं से जुड़े हर मुद्दे को आंदोलन या बड़ी सुर्खी बनने से पहले सुलझा लिया जाए। यूपी ने स्वतंत्र युवा आयोग बनाने का फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए एकीकृत युवा नीति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार ध्वजारोहण पर वंदेमातरम
राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम की धुन और शब्द गूंजेंगे। वह भी, राष्ट्रगान से ठीक पहले। रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पत्रों पर इसके सभी छह छंद प्रकाशित हैं। डेढ़ सौ साल बाद उसकी गूंज फिर नौजवानों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed