Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Haridwar News
›
Ravindrapuri Maharaj arrived to inspect the arrangements at the Mansa Devi Temple ahead of the Kanwar Mela.
{"_id":"6a36d25070b646148c06bca6","slug":"video-ravindrapuri-maharaj-arrived-to-inspect-the-arrangements-at-the-mansa-devi-temple-ahead-of-the-kanwar-mela-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेले से पहले मनसा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे रविंद्रपुरी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेले से पहले मनसा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे रविंद्रपुरी महाराज
हरिद्वार। कांवड़ मेले से पहले धर्मनगरी हरिद्वार के मंदिरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन जुटा हुआ है। इसी क्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने शनिवार को मनसा देवी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंदिर परिसर में की गई तैयारियों का परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तो श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन और उसके संवाहक निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी हुई या नहीं हुई और चोरी किसने की, यह जांच का विषय है।
श्रीमहंत ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सनातन के रक्षकों और उनके प्रहरियों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। अयोध्या मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अखाड़ा परिषद उचित कदम उठाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।