{"_id":"6a368471f1c460371a0faf19","slug":"video-passengers-facing-inconvenience-due-to-balloon-down-issue-in-gurugram-city-buses-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की सिटी बसों में बैलून डाउन की समस्या, यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम की सिटी बसों में बैलून डाउन की समस्या, यात्रियों को हो रही परेशानी
गुरुग्राम। सिटी बसों में बैलून डाउन (एयर सस्पेंशन लीक या डैमेज) होने के कारण एक तरफ झुकने से बसों में ब्रेकडाउन की समस्या बनी हुई है। बसों के ब्रेकडाउन के कारण सवारियों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ रहा है। बसों में खराबी आने के बाद यात्री को दूसरे वाहनों में सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। शहर की सड़कों रोजाना दो-तीन बसों में बैलून डाउन होने की समस्या आ जाती है।
लो-फ्लोर बसों में पारंपरिक कमानी (लीफ स्प्रिंग) के बजाय एयर बैलून सस्पेंशन का इस्तेमाल किया जाता है। जब इन बैलून्स की हवा निकल जाती है या वे फट जाते हैं, तो बस पूरी तरह एक तरफ झुक जाती है। गुरुग्राम की गड्ढों वाली व बदहाल सड़कों के कारण लो फ्लोर गुरुगमन सिटी बसों के सस्पेंशन सिस्टम पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे एयर बैलून जल्दी फट या लीक हो जाते हैं। एक तरफ झुकी हुई बस का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे तेज मोड़ पर बस के पलटने की संभावना भी रहती है। हालांकि बैलून डाउन होने के बाद चालक द्वारा सिटी बस को रोक दिया जाता है, ताकि बस में अन्य खराबी न हो। यात्री शुभम, कपिल ने बताया कि सिटी बसाें में कई बार खराबी होने के कारण वे रास्ते में ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है व दूसरे वाहनों में सफर के लिए रुपये भी खर्च करने पड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।