सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Clash erupts during Muharram horse procession on second day; video of stick fight goes viral

Ujjain News: मोहर्रम के दूसरे दिन घोड़ा जुलूस में बवाल, लाठी-डंडों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 11:36 PM IST
Ujjain News: Clash erupts during Muharram horse procession on second day; video of stick fight goes viral
मोहर्रम के दूसरे दिन 18 जून की रात उज्जैन में निकले एक घोड़ा जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बेगमबाग क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि विवाद स्थल महाकालेश्वर मंदिर के नीलकंठ द्वार के बेहद करीब स्थित है, जहां हर समय श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है।

जानकारी के अनुसार मोहर्रम के अवसर पर गरीब नवाज कॉलोनी से घोड़ा जुलूस निकाला गया था। यह जुलूस रात करीब 12 बजे घोड़ा कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा होते हुए बेगमबाग क्षेत्र पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के युवकों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। आगामी दिनों में मोहर्रम के बड़े जुलूस प्रस्तावित हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: Sehore: लाड़ली बहना योजना की किश्त लेने पहुंची महिला के सामने पूर्व पति की हत्या, चाकू घोंपकर फरार हुआ देवर

बता दें कि उज्जैन में मोहर्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कई घोड़ा जुलूस निकाले जाते हैं। इसके लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होता है। आयोजकों से नियमों के पालन को लेकर जिम्मेदारी तय कराई जाती है और आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी करवाई जाती हैं। इसके बावजूद संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मोहर्रम को लेकर सभी आयोजकों की बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है। उन्हें सुरक्षा और नियमों के पालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा आवश्यक नोटिस भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान पर विवाद हुआ, वह महाकालेश्वर मंदिर के नीलकंठ द्वार के समीप स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में प्रशासन इस क्षेत्र को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त निगरानी रख रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलर डोनी बल के 4 गुर्गे गिरफ्तार

20 Jun 2026

Video: शिमला में दिनभर रही सैलानियों की चहल-पहल, मैदानों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे

20 Jun 2026

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

20 Jun 2026

Jammu: माता खीर भवानी के दरबार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 200 बसों से 9000 कश्मीरी पंडित रवाना

20 Jun 2026

VIDEO: कुहू ने जीता यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन का ताज

20 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में खनन माफिया ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

20 Jun 2026

Jammu: नौशेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, योग दिवस और मोदी सरकार के 12 साल पर चर्चा

20 Jun 2026
विज्ञापन

बेनीगंज-देवकाली मार्ग पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

20 Jun 2026

नोएडा: री-नीट परीक्षा कल, 23 केंद्रों पर 10822 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

20 Jun 2026

UP: गर्भवती तड़पती रही, बिना डॉक्टर के नर्स ने की डिलीवरी; अस्पताल की लापरवाही से नवजात ने तोड़ा दम

20 Jun 2026

राजा का तालाब: गुरु अर्जन देव के के 420वें शहीदी दिवस पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

20 Jun 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 75 मामले

20 Jun 2026

समाधान दिवस से सिर्फ तारीख और आश्वासन लेकर लौट रहे फरियादी

20 Jun 2026

गुरुग्राम की सिटी बसों में बैलून डाउन की समस्या, यात्रियों को हो रही परेशानी

20 Jun 2026

Shahjahanpur: संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं शिकायत, निस्तारण के दिए निर्देश

20 Jun 2026

VIDEO: वायदा खिलाफी के विरोध में पर्यावरण मित्रों में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व अस्पताल परिसर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

20 Jun 2026

टायर फटा, रेलिंग तोड़ कर पुल से नीचे गिरा ट्रेलर- क्रेन से उठाया गया

20 Jun 2026

Video: अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

20 Jun 2026

पुलिस लाइन गेट के पास दो दुकानों में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप, ताऊ बोला- पुलिस ने कहानी बनाई

नीट परीक्षा के लिए रेवाड़ी पुलिस अलर्ट, 12 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

20 Jun 2026

छह माह तक नहीं बोल पाए थे प्रवीण, योग ने लौटाई वाणी

20 Jun 2026

मॉडल टाउन के हीरो पार्क में योग दिवस की धूम, उमड़े 250 से अधिक साधक विधायक प्रमोद विज और पार्षद तरुण गांधी ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

20 Jun 2026

नरवाना में केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर का स्वागत, सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाओं का भरोसा

20 Jun 2026

गुरुग्राम में खेल सुविधाओं का संकट, खिलाड़ियों के सपनों पर प्रशासनिक उदासीनता का ग्रहण

20 Jun 2026

गुरुग्राम में पहुंची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत

20 Jun 2026

राजनांदगांव: रिसोर्ट में संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत का मामला, तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

20 Jun 2026

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने किसानों को सौंपी पीएम सम्मान किसान निधि की धनराशि

20 Jun 2026

सहजनवां तहसील में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी

20 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed