फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara-3-youths-beaten-on-theft-suspicion-cable-bundles-Photo-viral`

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में तालिबानी सजा! चोरी के शक में तीन युवकों को पीटा, तारों के बंडल डालकर घुमाया

Fri, 07 Aug 2026 01:45 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 01:45 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के इकलहरा में चोरी के शक में तीन युवकों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उनके गले में तारों के बंडल डालकर इलाके में घुमाया और लात-घूंसों व चप्पलों से पीटा।

विज्ञापन
chhindwara-3-youths-beaten-on-theft-suspicion-cable-bundles-Photo-viral`
स्थानीय लोगों ने चोरों को गले में कांटेदार तारों के बंडल डालकर इलाके में घुमाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में चोरी के संदेह में तीन युवकों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को तार चोरी के शक में पकड़ा और उनके गले में कांटेदार तारों के बंडल डालकर इलाके में घुमाया। इस दौरान उनके साथ लात-घूंसों और चप्पलों से मारपीट की गई। घटना से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

मामला परासिया थाना क्षेत्र के इकलहरा का है। पुलिस के मुताबिक, इकलहरा टाउनशिप स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के बंद फिल्टर प्लांट परिसर में केबल चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर तीन युवकों को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह-पन्ना मार्ग पर हुआ सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, चार गंभीर घायल; दो जबलपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों के साथ मारपीट की। उन्हें लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा गया तथा कथित तौर पर चोरी के लिए काटे गए केबल के बंडल उनके गले और कंधों पर डालकर इलाके में घुमाया गया। पुलिस पूरे मामले और युवकों पर लगे चोरी के आरोप की जांच कर रही है।

पुलिस का बयान
परासिया थाना प्रभारी खेमचंद पटेल ने कहा कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। युवकों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वहीं, WCL के इकलहरा टाउनशिप मैनेजर विक्रम मालवी ने बताया कि परिसर से लगातार लोहे के केबल चोरी हो रहे थे। इस संबंध में पहले भी पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed