सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Youth arrested with 10 country-made pistols and 7 magazines in police crackdown on arms trafficking

Khargone News: अवैध हथियार तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 10 देशी पिस्टल और 7 मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 11:56 PM IST
Khargone: Youth arrested with 10 country-made pistols and 7 magazines in police crackdown on arms trafficking
जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 अवैध देशी पिस्टल और 7 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। जब्त हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अनुराग तथा निमाड़ रेंज खरगोन के उप पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियारों के निर्माण, खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुंतला रुहल के निर्देशन में भगवानपुरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सिकलीगर युवक अवैध पिस्टल बेचने के उद्देश्य से खरगोन जाने की तैयारी में पिपल्या बावड़ी रोड पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लौवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई।

ये भी पढ़ें: MP News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष को पेशाब कराने रात में खुलवाए बैंक के ताले, वीआईपी कल्चर पर उठे सवाल

पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजपाल सिंह पिता गुरुबचन सिंह सिकलीगर (21 वर्ष), निवासी नवलपुरा बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 10 अवैध देशी पिस्टल, उनकी मैगजीन तथा 7 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं। आरोपी हथियारों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भगवानपुरा थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि हथियार कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और इस अवैध नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। यह कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लौवंशी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेश प्यासे, एएसआई नरसिंह मोरे, राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र कुशवाह, भारत सोलंकी सहित अन्य पुलिसकर्मियों और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: पेपर लीक से छात्रों का भविष्य संकट में, बहुजन समाज चिंतन अधिवेशन को लेकर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता

20 Jun 2026

Meerut: वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

20 Jun 2026

Meerut: रालोद को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान, हर गांव में तैयार किए जाएं कार्यकर्ता : अमरीश त्यागी

20 Jun 2026

Meerut: 10 साल से जलभराव की मार: घरों में दरारें, पलायन को मजबूर वाल्मीकि बस्ती के लोग

20 Jun 2026

जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन: शाम पांच बजे खत्म हुई अनुमति, फिर भी धरने पर डटे प्रदर्शनकारी

20 Jun 2026
विज्ञापन

प्रेमिका से परेशान होकर युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

20 Jun 2026

लखनऊ में बच्चों ने लोकतंत्र पर आधारित 'तीन विचित्र वरदान' नाटक का किया मंचन

20 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: अमर उजाला की ‘पुलिस की पाठशाला’ में एसपी सिटी ने दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स, छात्रों को किया जागरूक

20 Jun 2026

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में योग कार्यक्रम के दौरान फैलाया गया कचरा

20 Jun 2026

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अनियंत्रित ट्राला डिवाइडर से टकराया, मानेसर घाटी में लगा जाम

20 Jun 2026

क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

20 Jun 2026

राफ्टिंग संचालकों और पर्यटकों में मारपीट

20 Jun 2026

लखनऊ में आयोजित याद-ए-आसिफा कार्यक्रम में पद्मश्री आसिफा जमानी को किया गया याद

20 Jun 2026

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलर डोनी बल के 4 गुर्गे गिरफ्तार

20 Jun 2026

Video: शिमला में दिनभर रही सैलानियों की चहल-पहल, मैदानों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे

20 Jun 2026

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

20 Jun 2026

Jammu: माता खीर भवानी के दरबार में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 200 बसों से 9000 कश्मीरी पंडित रवाना

20 Jun 2026

VIDEO: कुहू ने जीता यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन का ताज

20 Jun 2026

VIDEO: मथुरा में खनन माफिया ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

20 Jun 2026

Jammu: नौशेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, योग दिवस और मोदी सरकार के 12 साल पर चर्चा

20 Jun 2026

बेनीगंज-देवकाली मार्ग पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

20 Jun 2026

नोएडा: री-नीट परीक्षा कल, 23 केंद्रों पर 10822 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

20 Jun 2026

UP: गर्भवती तड़पती रही, बिना डॉक्टर के नर्स ने की डिलीवरी; अस्पताल की लापरवाही से नवजात ने तोड़ा दम

20 Jun 2026

राजा का तालाब: गुरु अर्जन देव के के 420वें शहीदी दिवस पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

20 Jun 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 75 मामले

20 Jun 2026

समाधान दिवस से सिर्फ तारीख और आश्वासन लेकर लौट रहे फरियादी

20 Jun 2026

गुरुग्राम की सिटी बसों में बैलून डाउन की समस्या, यात्रियों को हो रही परेशानी

20 Jun 2026

Shahjahanpur: संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं शिकायत, निस्तारण के दिए निर्देश

20 Jun 2026

VIDEO: वायदा खिलाफी के विरोध में पर्यावरण मित्रों में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व अस्पताल परिसर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

20 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed