{"_id":"6a774144b430e0b13908434b","slug":"video-ayathhaya-ayathhaya-ma-104-ghata-ka-dayavarajana-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अयोध्या में 104 घंटे का डायवर्जन—-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : श्रावण मास के दूसरे सोमवार 10 अगस्त और शिवरात्रि (त्रयोदशी) 11 अगस्त पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या में शुक्रवार आधी रात से अन्य जिलों के लिए यातायात डायवर्जन लागू हो जाएगा।
डायवर्जन 104 घंटे तक लागू रहेगा। एकादशी से त्रयोदशी यानी नौ से 11 अगस्त के बीच अयोध्या में पांच लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर सुरक्षा व सुरक्षित यातायात के इंतजाम किए जा रहे हैं। चार दिनों तक ट्रक, डीसीएम सहित अन्य मालवाहक वाहनों का प्रवेश शहर में बंद रहेगा। डायवर्जन लागू होने के बाद हाईवे पर आवागमन वनवे कर दिया गया।
यातायात पुलिस के अनुसार, यह व्यवस्था 12 अगस्त सुबह 08:00 बजे या भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर और अन्य भारी मालवाहक वाहनों का अयोध्या की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस, अग्निशमन और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को इस व्यवस्था से छूट रहेगी। दूसरे चरण का डायवर्जन 14 अगस्त सुबह 8:00 बजे से लागू होगा।
दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर फिलहाल रोक नहीं डायवर्जन केवल ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर और अन्य भारी मालवाहक वाहनों पर लागू रहेगा। दोपहिया और चारपहिया निजी वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा।
कहां से होकर जाएंगे भारी वाहन
सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजे जाएंगे।
आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोहन्ना मोड़-दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन मिटरिया- रामसनेहीघाट-हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे।
बस्ती से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज (गोंडा) की ओर मोड़ा जाएगा
गोंडा से आने वाले वाहनों को लकड़मंडी से लोलपुर होकर बस्ती की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
गोरखपुर से आने वाले वाहन लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजे जाएंगे।
गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती की ओर से आने वाले वाहन कलवारी-टांडा- अकबरपुर-दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य जाएंगे।
बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़-चहलरी घाट रोड- सिधौली-सीतापुर मार्ग से
निकाला जाएगा।
कानपुर की ओर से आने वाले वाहन उन्नाव-मौरावां- मोहनलालगंज-गोसाईगंज- चांदसराय होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर भेजे जाएंगे।
आगरा एक्सप्रेस-वे से लखनऊ पहुंचने वाले वाहन मोहान-जुनाबगंज- मोहनलालगंज-गोसाईगंज होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से डायवर्ट किए जाएंगे।
सीतापुर और शाहजहांपुर से आने वाले वाहन आईआईएम रोड-दुबग्गा-आलमबाग- नहरिया-शहीद पथ-अहीमामऊ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजे जाएंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।