फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Satyanarayan Puja Prasad Food Poisoning 100 People Sick

Bihar: सत्यनारायण पूजा के प्रसाद से सौ से ज्यादा लोग बीमार, मची चीख-पुकार; मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा

Sat, 08 Aug 2026 07:50 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 07:50 PM IST
सार

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के मध्य टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा के बाद महाप्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की सूचना है। ग्रामीणों में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Saharsa Satyanarayan Puja Prasad Food Poisoning 100 People Sick
लोगों का इलाज किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के मध्य टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा के बाद महाप्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम पूजा के बाद महाप्रसाद ग्रहण करने के अगले दिन ग्रामीणों में उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंचीं और उपचार शुरू किया। फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद बिगड़ने लगी तबीयत

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मध्य टोला निवासी विधानचंद्र सिंह, पिता स्वर्गीय फुलेश्वर सिंह, के घर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया था। गुरुवार शाम पूजा के बाद ग्रामीणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इसके अगले दिन लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य बीमारी मानकर घर पर ही इलाज कराया, लेकिन तीन दिनों के भीतर बीमार लोगों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि टोले के लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति बीमार पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जज की सूचना पर विधायक ने सक्रिय किया प्रशासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरडीहा गांव के मूल निवासी और दरभंगा न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सिंह ने स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह को स्थिति की जानकारी दी। विधायक ने तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन को मेडिकल टीम गांव भेजने का निर्देश दिया।सूचना मिलने के बाद विधायक स्वयं भी सरडीहा गांव पहुंचे और बीमार ग्रामीणों का हालचाल जाना। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर उपचार शुरू किया।

पुस्तकालय में बनाया गया इमरजेंसी मेडिकल कैंप

विधायक के निर्देश पर स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार और डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में 7-8 सदस्यीय मेडिकल टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ गांव पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से गांव के बाल समिति पुस्तकालय में इमरजेंसी मेडिकल कैंप बनाया गया, जहां मरीजों का इलाज शुरू किया गया।इसके अलावा डॉ. बैद्यनाथ कुमार के नेतृत्व में दूसरी मेडिकल टीम घर-घर पहुंचकर मरीजों की जांच कर रही है और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध करा रही है।

अधिकारियों ने कहा- स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि विधायक के फोन के बाद तत्काल डॉक्टरों की टीम गांव भेजी गई। पुस्तकालय भवन में मेडिकल कैंप लगाकर उपचार किया जा रहा है। अधिकांश मरीजों में उल्टी और दस्त की शिकायत है। फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।सिमरी बख्तियारपुर के एसडीओ आलोक राय ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को गांव भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी में प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं, तैनात चिकित्सक डॉ. बैद्यनाथ कुमार ने बताया कि दर्जनों लोग फूड पॉइजनिंग से पीड़ित थे। मेडिकल टीम गांव में मौजूद है और घर-घर जाकर मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

जनप्रतिनिधि भी बीमार, युवाओं ने राहत कार्य में बढ़ाया हाथ

बीमार होने वालों में स्थानीय वार्ड संख्या-8 के वार्ड सदस्य मनीष कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य राहुल सिंह, पुनीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, रविराज कुमार, पवन सिंह, आदित्य, आयुष, अनीष, कमल किशोर सिंह, सिंटू, नीतीश, शीला देवी, मानव और करण कामती समेत कई लोग शामिल हैं। राहत और चिकित्सा कार्य में पंचायत समिति सदस्य राहुल सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक अनीश कुमार सिंह समेत गांव के युवाओं ने मेडिकल टीम का सहयोग किया। समय पर चिकित्सा सहायता और दवाएं मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में निगरानी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed