राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते किए गए रूट डायवर्जन ने दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर इलाकों में यातायात व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि कई प्रमुख मार्गों और बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट्स पर एक से दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया है, जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
बारिश और कांवड़ यात्रा का डबल अटैक: दिल्ली-NCR के बॉर्डर्स पर लगा दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा अब अपने चरम पर है। भारी संख्या में कांवड़िए दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। इनकी सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई अहम रास्तों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके चलते यातायात का पूरा दबाव वैकल्पिक रास्तों पर आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव ने और बढ़ाई मुसीबत
Noida, Uttar Pradesh: Following the rain, a nearly 1-km-long traffic jam has formed on the road from Sector 18 Underpass towards Film City Flyover, slowing down vehicular movement. pic.twitter.com/0rmgAhTJDz
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा अब अपने चरम पर है। भारी संख्या में कांवड़िए दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। इनकी सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई अहम रास्तों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके चलते यातायात का पूरा दबाव वैकल्पिक रास्तों पर आ गया है। इसी बीच, अचानक हुई तेज बारिश ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। बारिश के कारण कई अंडरपास और सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया।
इन इलाकों में हालात ज्यादा खराब
VIDEO | Delhi: Heavy rainfall leads to traffic congestion at ITO intersection.
खासकर दिल्ली-नोएडा (डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर), दिल्ली-गाजियाबाद (गाजीपुर बॉर्डर) और दिल्ली-गुरुग्राम सीमाओं पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वीकेंड और ऑफिस के कामों से बाहर निकले हजारों लोग घंटों तक इस जाम में फंसे रहे। 1 से 2 किलोमीटर लंबी लाइनों में खड़े वाहनों के कारण लोगों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xkk58BmHsx
क्या कर रही है ट्रैफिक पुलिस?
ट्रैफिक पुलिस लगातार स्थिति को सामान्य करने और जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही, पुलिस की तरफ से एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें, ट्रैफिक अपडेट्स चेक करते रहें और निजी वाहनों की जगह दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।