फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP to observe Independence Day Week from August 9 to 15

Delhi NCR News: दिल्ली भाजपा 9 से 15 अगस्त तक मनाएगी स्वतंत्रता दिवस सप्ताह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अगस्त से होगी शुरुआत


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह का आयोजन करेगी। इस दौरान जिला और मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में तिरंगा यात्राएं शामिल होंगी। शहीद स्मारकों की सफाई भी की जाएगी। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। 14 अगस्त को सभी 14 जिलों में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत संगोष्ठी और मौन जुलूस निकाले जाएंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि सप्ताह की शुरुआत नौ अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के संयोजन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल को दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, सारिका जैन और पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा सह संयोजक के रूप में सहयोग करेंगे। सांसद बांसुरी स्वराज नौ अगस्त को सुबह 9:30 बजे मालवीय नगर पहुंचेंगी। वह पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद सुबह 10:15 बजे पिलंजी गांव से ग्रेटर कैलाश तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली के अलग-अलग जिलों और मंडलों में भी तिरंगा यात्राएं आयोजित होंगी। इनमें राष्ट्रीय नेता, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। 15 अगस्त को भाजपा नेता और कार्यकर्ता लाल किले पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed