फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Placement drive at DU; over 75 companies participated

Delhi NCR News: डीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, 75 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग ने दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के सहयोग से शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस ड्राइव में 75 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस ड्राइव में पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों को कंपनियों के समक्ष उपस्थित होकर जॉब प्राप्त करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग के सेमिनार कक्ष में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चले ड्राइव का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों से सीधे जोड़ना था। ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को कंपनियों से संवाद, उद्योग विशेषज्ञों से नेटवर्किंग और कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन का अवसर मिला।
विज्ञापन

इस आयोजन में डीयू के कुलपति प्रो योगेश सिंह ने मुख्य संरक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो, डीयू के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed