{"_id":"6a7754cb0e7d09d58601e0d9","slug":"155th-free-unani-medical-camp-held-at-press-club-of-india-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149789-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में लगा 155वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में लगा 155वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में 155वां निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर शाम तीन से छह बजे तक चला। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और यूनानी विशेषज्ञों से अपनी सेहत संबंधी समस्याओं पर सलाह ली।
इस अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के महासचिव डॉ. सैयद अहमद खान ने बताया कि संगठन ने 2021 में तय किया था कि पांच साल में 150 निशुल्क शिविर लगाए जाएंगे। निर्धारित लक्ष्य से पहले ही 155 शिविर पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग यूनानी चिकित्सा पद्धति पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं और इससे लाभ भी ले रहे हैं। वहीं, डॉ. खान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जंक फूड और गलत जीवनशैली की वजह से लोगों में पाचन और नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से संतुलित खान-पान और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की अपील की। ब्यूरो