फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Speeding truck runs over youth; he writhes in agony while onlookers keep recording videos.

Delhi NCR News: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, तड़पता रहा युवक, लोग बनाते रहे वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
-हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

-बेटे की मौत की खबर सुन मां को आया हार्ट अटैक

-तीन महीने पहले हुई थी युवक की शादी, ड्राईफ्रूट कंपनी में था कंप्यूटर ऑपरेटर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर-नरेला रोड पर ईदगाह के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 21 साल के मोहम्मद चांद को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। लोग उसको अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक चांद जींदपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन है। वह ड्राईफ्रूट की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। वह सुबह करीब 10.30 बजे घर से भोरगढ़ स्थित अपनी ड्यूटी के लिए निकला था। करीब 11 बजे अलीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।

जांच पड़ताल में पता चला कि तीन माह पहले चांद की शादी हुई थी। परिवार को बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। चांद की मौत की खबर सुनकर उसकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्टअटैक आ गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article