फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Path cleared for direct bus service from Delhi to 13 cities in Bihar.

Delhi NCR News: दिल्ली से बिहार के 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

24 परमिट का प्रस्ताव, दोहरा टैक्स भी नहीं लगेगा, 10 साल रहेगा समझौता

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।दिल्ली से बिहार के 13 प्रमुख शहरों के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने का रास्ता खुल रहा है। प्रस्तावित परिवहन समझौते में दोनों राज्यों के बीच 24 परमिट देने का प्रावधान है। दिल्ली और बिहार को 12-12 परमिट मिलेंगे। इसके तहत दिल्ली से अररिया, बिहारशरीफ, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना और पूर्णिया के लिए बसें चलाने की योजना है। समझौता 10 साल तक प्रभावी रहेगा।
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जिन बसों का एक राज्य में टैक्स जमा होगा और दूसरे राज्य से काउंटर-सिग्नेचर मिल जाएगा, उन पर दोबारा विशेष सड़क कर या मोटर वाहन कर नहीं लगेगा। एक राज्य में जारी टिकट दूसरे राज्य में भी मान्य होगा। इससे बस संचालन और यात्रियों के लिए टिकट व्यवस्था आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बसों के प्रस्तावित मार्ग उत्तर प्रदेश के नोएडा, आगरा, लखनऊ और गोरखपुर से होकर बिहार के विभिन्न शहरों तक होंगे। बसों की समय-सारणी दोनों राज्यों की आपसी सहमति से तय की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन अनिवार्य करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 सितंबर तक मांगी आपत्तियां
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने प्रस्तावित समझौते पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। इन्हें 5 सितंबर 2026 तक ई-मेल या डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है। प्राप्त सुझावों पर विचार के बाद समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed