फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rotary Club donated a golf cart to Safdarjung Hospital

Delhi NCR News: रोटरी क्लब ने सफदरजंग अस्पताल को दिया गोल्फ कार्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ ईस्ट ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल को एक गोल्फ कार्ट सौंपा है। शनिवार को अस्पताल परिसर में आयोजित एक समारोह में इसकी औपचारिक शुरुआत की गई। यह गोल्फ कार्ट मरीजों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और उनके साथ आए परिजनों की अस्पताल के अंदर आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिया गया है। इससे मरीजों को चलने-फिरने में सुविधा होगी और इलाज लेना ज्यादा आसान बनेगा। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी रहीं। उन्होंने इस पहल की सराहना की और कहा कि सरकारी संस्थानों और सेवा संगठनों के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बांबा ने भी इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ ईस्ट के अध्यक्ष रवि गर्ग ने कहा, रोटरी समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed