फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medicines reached many hospitals only on paper and in files: Saurabh Bhardwaj

कई अस्पतालों में सिर्फ कागजों और फाइलों में पहुंची दवाएं: सौरभ भारद्वाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
आरोप, 650 करोड़ के दवा घोटाले के अलावा 400 करोड़ की खरीद में भी गड़बड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार की दवा खरीद व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 650 करोड़ के कथित घोटाले के अलावा करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की दवाएं 400 करोड़ रुपये में खरीदी गईं, लेकिन इनमें से बड़ी मात्रा में खरीद केवल कागजों में दिखाई गईं।
भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, जबकि रिकार्ड में आपूर्ति दर्शाई गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में लाखों रुपये की दवाओं की आपूर्ति कागजों में दिखाकर वास्तविकता में अस्पताल तक नहीं पहुंचाई गईं।
विज्ञापन

उन्होंने दवाओं पर अंकित एमआरपी को लेकर भी सवाल उठाया। पहले केंद्रीय खरीद एजेंसी से ली जाने वाली दवाओं पर एमआरपी नहीं अंकित होती थी, जिन पर स्पष्ट लिखा रहता था कि ये दिल्ली सरकार की आपूर्ति हैं और बिक्री के लिए नहीं। आप नेता ने आरोप लगाया कि 100 करोड़ की खरीदी गई दवाओं में से केवल 20-30 फीसदी ही अस्पताल पहुंची, जबकि 70-80 फीसदी कागजों में आपूर्ति दिखाकर खुले बाजार में निजी केमिस्टों को बेच दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी भारद्वाज 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले का आरोप लगा चुके हैं। उनके इन आरोपों पर अभी तक दिल्ली सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed