फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain puts a damper on market buzz; silence prevails from Chandni Chowk to Lajpat Nagar

Delhi NCR News: बारिश ने बाजारों की रौनक पर लगाई ब्रेक, चांदनी चौक से लाजपत तक सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ी-पटरी वालों पर सबसे बुरा असर, एक दिन की कमाई न होने से घर का बजट बिगड़ने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने प्रमुख बाजारों की रौनक फीकी कर दी है। चांदनी चौक, सदर बाजार, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर में शनिवार को ग्राहकों की भीड़ न के बराबर रही। दुकानें खुलीं तो रहीं, मगर बिक्री ठप हो गई। बारिश के कारण जलभराव और कीचड़ ने लोगों को घरों में कैद कर दिया, जिससे गैर-जरूरी खरीदारी टल गई।
सबसे बुरा हाल रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों का है, जिनकी आमदनी पूरी तरह रोज की बिक्री पर निर्भर है। सदर बाजार के रेहड़ी संचालक मनोज ने कहा, बारिश में दुकान नहीं लगी तो उस दिन की कमाई नहीं हुई। माल बिकेगा तभी चूल्हा जलेगा। सरोजिनी नगर के दुकानदार राजन ने बताया कि उनकी कोई तय तनख्वाह नहीं है, जो रोज बिकता है वही कमाई है। लगातार बारिश हुई तो घर का बजट बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन

त्योहारी और शादी के सीजन को देखते हुए कारोबारियों ने महंगा माल मंगा रखा है, लेकिन ग्राहक न आने से चिंता बढ़ गई है। चांदनी चौक में साड़ियों की बिक्री धीमी है तो सदर बाजार में माल की लोडिंग-अनलोडिंग भी प्रभावित हुई। लाजपत नगर में दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक विशेषज्ञ रिषी जैन के अनुसार, दिल्ली के बाजारों में हजारों लोग ठेले-रेहड़ी से परिवार चलाते हैं। तेज बारिश में इनके लिए दुकान लगाना भी मुश्किल हो जाता है। चांदनी चौक के हरीश ने कहा कि बारिश कई दिन रही तो घर का खर्च निकालना मुश्किल होगा। दुकान खुली रखने पर किराया-बिजली का खर्च बढ़ता है, लेकिन कमाई नहीं होती। इस कारण दोहरी मार पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed