फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 8 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

07:50 PM, 08-Aug-2026

Bihar: सत्यनारायण पूजा के प्रसाद से सौ से ज्यादा लोग बीमार, मची चीख-पुकार; मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के मध्य टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा के बाद महाप्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की सूचना है। ग्रामीणों में उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें
07:23 PM, 08-Aug-2026

Bihar: तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, पुलिसकर्मियों की चैट से खुला 1500 वाली डील का राज, 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंगेर में पशु तस्करी के एक नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत सामने आई है। पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पशुओं से लदे ट्रकों को मुंगेर से सुरक्षित पार कराने के बदले पुलिसकर्मियों को प्रत्येक खेप के लिए 1,500 रुपये दिए जाते थे। और पढ़ें
विज्ञापन
06:34 PM, 08-Aug-2026

Bihar: टीबी मरीजों को बड़ी राहत! प्रखंड से सीधे मिलेगा योजना का पैसा, भुगतान में देरी पर होगी कार्रवाई

बिहार में टीबी मरीजों को मिलने वाली निक्षय पोषण योजना की सहायता राशि के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब यह राशि जिला स्तर के बजाय सीधे प्रखंड स्तर से दी जाएगी। नए निर्देश के अनुसार, उपचार शुरू होने के एक महीने के भीतर भुगतान सुनिश्चित करना होगा। और पढ़ें
05:03 PM, 08-Aug-2026

Bihar: 44 साल से जारी आस्था की डगर, कृष्णा बम फिर देवघर रवाना; बोलीं- जब तक सांस, तब तक महादेव की भक्ति

मुजफ्फरपुर के चकबासु मोहल्ले की रहने वाली प्रसिद्ध कृष्णा बम शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुईं। वह वर्ष 1982 से लगातार सावन में बाबा बैद्यनाथ की यात्रा कर रही हैं। और पढ़ें
04:33 PM, 08-Aug-2026

Bihar: गश्त पर निकली पुलिस जीप पेड़ से टकराई, चौकीदार की मौत; दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर

शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय की मौत हो गई, जबकि अवर निरीक्षक अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
04:04 PM, 08-Aug-2026

Nalanda Open University Admission: MCA में दाखिले का मौका, 10 अगस्त तक कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल

प्रोफेशनल कोर्स MCA में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस वर्ष MCA की 140 सीटों पर नामांकन होगा और प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:56 PM, 08-Aug-2026

Bihar: जोगबनी थानाध्यक्ष महादेव कामत सस्पेंड, तस्करी से कथित सांठगांठ का आरोप; दो SHO भी लाइन हाजिर

अररिया जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने की कार्रवाई जारी है। ताजा कार्रवाई में जोगबनी थाना प्रभारी महादेव कामत को नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के साथ कथित सांठगांठ और कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। और पढ़ें
01:56 PM, 08-Aug-2026

Bihar: शत्रुघ्न सिन्हा ने PK की जीत को बताया 'अंधेरे में उम्मीद की किरण', बोले- बाहुबल के बावजूद मिली सफलता

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति में उम्मीद की किरण बताया। उन्होंने छात्रों के आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा और राहुल गांधी की सराहना की। और पढ़ें
01:28 PM, 08-Aug-2026

Bihar: किस भाजपा विधायक की हत्या की साजिश? पत्र में हैंड ग्रेनेड से हमले का दावा; जेल अधीक्षक समेत चार पर FIR

शाहपुर के भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े गुमनाम पत्र के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। पत्र में विधायक की हत्या के लिए हैंड ग्रेनेड और शूटर की व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया था। और पढ़ें
01:03 PM, 08-Aug-2026

Bihar Crime: कोर्ट में गवाही देकर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व पति समेत अन्य पर FIR; हिरासत में दो

अरवल के करपी थाना क्षेत्र में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो रोककर 28 वर्षीय शोभा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने दूसरे पति के साथ न्यायालय में गवाही देकर जहानाबाद लौट रही थी। मामले में मृतका के पूर्व पति रविंद्र राम समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed