{"_id":"6a773c8fe82ddb172a0f83f9","slug":"pratyush-reached-the-pinnacle-of-success-by-learning-from-his-failures-meerut-news-c-72-1-mct1014-157450-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विफलताओं को सीख लेकर कामयाबी के शिखर तक पहुंचे प्रत्यूष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विफलताओं को सीख लेकर कामयाबी के शिखर तक पहुंचे प्रत्यूष
Sat, 08 Aug 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के साथ की परीक्षा की तैयारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में हासिल की 92वीं रैंक
संयुक्त रक्षा सेवा और वायु सेना प्रवेश परीक्षा के साक्षात्कार में नहीं हुआ था चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के युवा प्रत्यूष शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सहायक कमांडेंट परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 92वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रत्यूष ने विफलताओं से सीख ली। मन को मजबूत करके तैयारी की और कामयाबी का मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार मिलने वाली असफलताओं के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।
प्रत्यूष वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम में कार्यरत हैं। नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। कई वर्षों तक अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बाद उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा में सफलता हासिल की।
उन्होंने इससे पहले संयुक्त रक्षा सेवा और वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा में भी प्रयास किया। कई बार वह साक्षात्कार स्तर तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। हर असफलता से सीख लेते हुए अपनी कमियों का विश्लेषण किया और तैयारी को और मजबूत किया। लगातार प्रयासों के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
प्रत्यूष के पिता मनोज शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर वर्तमान में अपराध अनुसंधान विभाग मेरठ में तैनात हैं। उनकी माता प्रो. सीमा शर्मा स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं भाषा विभागाध्यक्ष हैं। प्रत्यूष की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।