फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CM Yogi Showers Flowers on Kanwariyas for 20 Minutes in Meerut, Calls Kanwar Yatra a Festival of Faith and Soc

Kanwad Yatra: कांवड़ियों पर 20 मिनट बरसे फूल, गदगद दिखे योगी; बोले-यह अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व

Sat, 08 Aug 2026 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Aug 2026 03:32 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम में दुल्हैड़ा चौकी के पास शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर करीब 20 मिनट तक पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। आसमान से फूलों की बारिश और सड़क पर कांवड़ियों के सैलाब के बीच पूरा माहौल शिवमय हो गया।

विज्ञापन
CM Yogi Showers Flowers on Kanwariyas for 20 Minutes in Meerut, Calls Kanwar Yatra a Festival of Faith and Soc
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के मोदीपुरम स्थित दुल्हैड़ा चौकी के पास हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। करीब 20 मिनट तक आसमान से कांवड़ियों पर फूल बरसते रहे। सड़क पर उमड़े शिवभक्तों के सैलाब और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भी कांवड़ियों का उत्साह देखकर गदगद नजर आए। हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री ने कांवड़ मार्ग पर चल रहे शिवभक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

विज्ञापन

CM Yogi Showers Flowers on Kanwariyas for 20 Minutes in Meerut, Calls Kanwar Yatra a Festival of Faith and Soc
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

आस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व है कांवड़ यात्रा
पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों के साथ मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को अटूट आस्था, श्रद्धा और उमंग का महापर्व बताया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के चेहरों पर उत्साह और उमंग साफ दिखाई दे रही है।

जाति और भेदभाव से ऊपर सभी शिवभक्त
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक एकता और समरसता है। यात्रा में जाति और भेदभाव दिखाई नहीं देता। प्रांत और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी शिवभक्त अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ मार्ग पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे समाजसेवियों और शिवभक्तों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

CM Yogi Showers Flowers on Kanwariyas for 20 Minutes in Meerut, Calls Kanwar Yatra a Festival of Faith and Soc
सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

शिवरात्रि तक तीन दिन हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री ने बताया कि शिवरात्रि तक तीन दिन कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि सिपाही से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें: Kawad Yatra 2026: मेरठ में सीएम योगी ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा; शिवभक्तों ने लगाए बोल बम के नारे

विज्ञापन

CM Yogi Showers Flowers on Kanwariyas for 20 Minutes in Meerut, Calls Kanwar Yatra a Festival of Faith and Soc
मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दुल्हैड़ा चौकी और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पहले से व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करने के लिए मेरठ पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed