फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Decision to close Daya Sugar Mill sparks outrage among employees

Saharanpur News: दया शुगर मिल बंद करने के फैसले से कर्मचारियों में आक्रोश

Sat, 24 Oct 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Decision to close Daya Sugar Mill sparks outrage among employees
गागलहेड़ी ​​स्थित दया शुगर मिल बंद होने पर विरोध दर्ज कराते कर्मचारी। संवाद
- बिना पूर्व सूचना मिल बंद करने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। दया शुगर मिल को बंद करने के फैसले से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। दया शुगर मिल इम्प्लाइज यूनियन ने मिल प्रबंधन पर कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों को बिना पूर्व सूचना दिए मिल बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का आरोप लगाया है। यूनियन ने प्रबंधन को पत्र भेजकर मामले में वार्ता के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है।

दया शुगर मिल इम्प्लाइज यूनियन की ओर से 23 अक्तूबर को मिल प्रबंधन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 21 अक्तूबर को मिल प्रबंधन ने जिला गन्ना अधिकारी और जिलाधिकारी सहारनपुर को मिल पूरी तरह बंद करने के संबंध में लिखित पत्र दिया था। यूनियन का कहना है कि इस संबंध में कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


दया शुगर मिल इम्प्लाइज यूनियन के अंकित शर्मा ने कहा कि मिल बंद करने जैसा महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। बिना पूर्व सूचना के इस तरह का कदम उठाने से कर्मचारियों में असमंजस और नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने प्रबंधन से मामले में कर्मचारियों का पक्ष सुनने और वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दया शुगर मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि मिल से जुड़े कर्मचारियों के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन को कोई भी निर्णय लेना चाहिए। मिल बंद करने के संबंध में कर्मचारियों और उनके प्रतिनिधियों से बातचीत की जानी चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने प्रबंधन से जल्द वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed