{"_id":"6adbb83df0bd2e8b4a05a9ca","slug":"fir-registered-against-village-administrator-representative-on-charges-of-encroaching-upon-government-land-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186521-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- जमापुर बेरी में खाद के गड्ढे की जमीन पर किया निर्माण पुलिस ने किया ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के गांव जमापुर बेरी में खाद के गड्ढे के लिए दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रशासक के प्रतिनिधि और देवर मसूद राणा के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूमि पर चहारदीवारी कर डाली गई टीनशेड को भी पुलिस ने हटवाते हुए पूर्व की स्थिति बहाल करा दी।
लेखपाल नीरज कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 अक्तूबर को ग्राम जमापुर बेरी, तहसील सदर, जिला सहारनपुर स्थित खसरा संख्या 74 की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया। जमीन राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। मसूद राणा के नेतृत्व में कुछ ग्रामीणों द्वारा उक्त सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। आरोप है कि भूमि पर पहले से चहारदीवारी कर टीनशेड डाला गया था। इसके साथ ही एक कमरे का निर्माण भी कराया जा रहा था।
मसूद राणा की ओर से गत 15 अक्तूबर को ग्रामीणों को हस्ताक्षरयुक्त पत्र दिया गया था। इसके बाद उक्त भूमि पर निर्माण को लेकर मामला सामने आया। लेखपाल के अनुसार, भूमि पर निर्माण के कारण गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी। उधर मसूद राणा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच वहां कराया जा रहा अवैध निर्माण हटवा दिया। ग्राम प्रशासक के देवर मसूद राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।