फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife enraged after finding woman with husband in flat video of assault goes viral

'ये मेरा घर है और मेरा पति, तू कौन है?': फ्लैट में घरवाले के साथ थी बाहर वाली, दोनों महिलाओं में मारपीट; VIDEO

Sat, 08 Aug 2026 07:35 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 08 Aug 2026 07:35 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट में मौजूद युवती युवक की दोस्त है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी और सामान आदि हटाने में मदद के लिए उसने युवक को बुलाया था। इसी दौरान युवक की पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को साथ देखकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Wife enraged after finding woman with husband in flat video of assault goes viral
पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, हुई लड़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 14वें एवेन्यू में शुक्रवार को पति को लेकर पत्नी और दूसरी महिला के बीच फ्लैट पर हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में दोनों पक्ष बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अधीन गौड़ सिटी-2 पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी।

विज्ञापन


पति-पत्नी का चल रहा कोर्ट में मामला
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-168 में रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच एक मामले में कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन पति सुनवाई में नहीं पहुंचा। इसके बाद पत्नी पति के बारे में जानकारी करते हुए गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू स्थित एक फ्लैट पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो किया वायरल
फ्लैट में महिला ने अपने पति को एक दूसरी युवती के साथ देख लिया। इस पर वह नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन

फ्लैट खाली करने में मदद करने पहुंचा था युवक
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट में मौजूद युवती युवक की दोस्त है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी और सामान आदि हटाने में मदद के लिए उसने युवक को बुलाया था। इसी दौरान युवक की पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को साथ देखकर विवाद हो गया।

पुलिस का बयान
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों से मामले की जानकारी ली, लेकिन किसी भी पक्ष ने दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed