{"_id":"6a774e0bf759f6123a05f428","slug":"juvenile-member-of-a-gang-caught-with-125-kg-of-cannabis-grnoida-news-c-1-noi1095-4590985-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 1.25 किलो गांजे के साथ गिरोह का नाबालिग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 1.25 किलो गांजे के साथ गिरोह का नाबालिग पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.25 किलो गांजे के साथ गिरोह का नाबालिग पकड़ा
नोएडा। कोतवाली फेज वन पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्कर हेमा-नन्हे गिरोह से जुड़े 16 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ा है। आरोपी गिरोह के लिए गांजा बेचने और उसकी सप्लाई में सहयोग करता था। उसके कब्जे से 1.25 किलो गांजा बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया बाल अपचारी सेक्टर-10 स्थित जेजे कॉलोनी में रहता है। पूछताछ में सामने आया कि वह गांजा तस्करी के लिए सक्रिय हेमा और नन्हे के संपर्क में था और उनके नेटवर्क के लिए काम करता था। पुलिस का कहना है गांजा उपलब्ध कराने और बिक्री से होने वाले अतिरिक्त मुनाफे में नन्हे की भी हिस्सेदारी रहती थी। इसके अलावा गैंग में शामिल सुखवीर और सूरज भी नाबालिग से गांजा बिकवाने के लिए उसे रकम देते थे। पुलिस के अनुसार 1 जुलाई से 8 अगस्त के बीच पुलिस ने गांजा खरीदने पहुंचे 10 नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं गांजा खरीदने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 15 लोगों का चालान किया गया। ब्यूरो