{"_id":"6a77532f8825e0046a016487","slug":"poor-conditions-in-child-pgis-residential-towers-lifts-out-of-order-for-months-noida-news-c-1-noi1095-4589367-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाइल्ड पीजीआई के आवासीय टावरों में बदहाल व्यवस्थाएं, लिफ्ट भी महीनों से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाइल्ड पीजीआई के आवासीय टावरों में बदहाल व्यवस्थाएं, लिफ्ट भी महीनों से खराब
विज्ञापन
सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के आवासीय टावर नंबर छह और सात में बदहाल व्यवस्थाओं से संस्थान के स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टावरों की छत पर लगा शेड क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दौरान फ्लैटों में सीलन की समस्या बढ़ रही है। वहीं बेसमेंट में लगातार जलभराव से पिलरों की हालत भी खराब होने की शिकायत की गई है। मामले में टावर निवासियों ने संस्थान के अधिकारियों को पत्र देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
निवासियों के अनुसार टावर छह और सात की छत पर लगाया गया शेड काफी समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश का पानी टावर के आंतरिक हिस्सों में पहुंचने से फ्लैटों में सीलन हो रही है। इसके अलावा बेसमेंट में पानी जमा रहने से पिलरों का प्लास्टर गिरने और सरिये बाहर निकलने की शिकायत है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो सुरक्षा संबंधी गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है।
कई माह से खराब है लिफ्ट-
टावर छह में लगी लिफ्ट संख्या दो पिछले कई महीनों से बंद है। वहीं लिफ्ट संख्या एक भी महीने में कई बार खराब हो जाती है। इससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले स्टाफ को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। निवासियों ने लिफ्टों की नियमित जांच और खराब लिफ्ट को जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आवासीय टावरों की मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है। ब्यूरो