{"_id":"6a77597c319c5029aa0226e0","slug":"sri-ganganagar-minor-case-600-page-chargesheet-22-accused-one-absconding-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगंगानगर नाबालिग दुष्कर्म मामला: 600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 22 आरोपी नामजद; एक अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगंगानगर नाबालिग दुष्कर्म मामला: 600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 22 आरोपी नामजद; एक अब भी फरार
Sat, 08 Aug 2026 10:00 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:00 PM IST
सार
Rajasthan News: श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विशेष अदालत में 600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। 22 आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मामले से जुड़े होटलों के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म मामले में 600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विशेष अदालत में 600 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस ने विस्तृत आरोप पत्र में 22 लोगों को आरोपी बनाया है। इस मामले में स्पायर इन होटल का प्रबंधक राकेश अभी भी फरार चल रहा है। यह मामला 22 जून को सामने आया था। आरोपियों पर 13 साल की नाबालिग को तीन अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है।
चार्जशीट में CCTV से लेकर कॉल डिटेल तक कई अहम सबूत
अदालत में पेश की गई चार्जशीट में पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य शामिल किए हैं। इनमें होटलों की रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, लोकेशन डेटा और सोशल मीडिया चैट शामिल हैं। पुलिस अब पीड़िता और उसकी मां के बयान जल्द से जल्द दर्ज कराने का प्रयास कर रही है।
वारदात से जुड़े तीन अवैध होटल प्रशासन ने ढहाए
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उन तीनों अवैध होटलों को ध्वस्त करवा दिया है, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले 6 अगस्त को नगर परिषद आयुक्त मिलखराज चुघ के आदेश पर पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
होटल वैलकम और किंग स्टार पर भी हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई के तहत टीम ने बस स्टैंड के सामने स्थित होटल वैलकम और मिनी मायापुरी स्थित होटल किंग स्टार को सीज कर उनका संचालन पूरी तरह रोक दिया। नगर परिषद ने होटल संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज, लाइसेंस और जरूरी अभिलेख पेश करने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में प्रसूताओं की मौत: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ ने कराई डिलीवरी, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
संचालकों ने तय समय में ये रिकॉर्ड पेश नहीं किए और नियमों की लगातार अनदेखी की, जिसके बाद प्रशासन ने सीज करने का कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।