फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   pali hills skeleton found missing elderly man identified after nine months

Rajasthan: पाली की पहाड़ियों में मिला नर कंकाल, कपड़ों और घड़ी से हुई 9 महीने से लापता बुजुर्ग की पहचान

Sat, 08 Aug 2026 10:16 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 08 Aug 2026 10:16 PM IST
सार

Rajasthan News: पाली के रानी थाना क्षेत्र की ढारिया गांव की पहाड़ियों में नर कंकाल मिलने के बाद उसकी पहचान नौ महीने से लापता 62 वर्षीय घीसाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी भिजवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
pali hills skeleton found missing elderly man identified after nine months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रानी थाना क्षेत्र स्थित ढारिया गांव की पहाड़ियों में शनिवार को नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मृतक के शरीर पर मौजूद कपड़ों और हाथ में बंधी घड़ी के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को पाली स्थित बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पहाड़ियों में कंकाल के पास मिली कीटनाशक की शीशी
थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि ढारिया गांव की पहाड़ियों में नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल की पड़ताल के दौरान पुलिस को कंकाल के पास कीटनाशक की शीशी भी पड़ी मिली। मृतक के कपड़ों और हाथ में पहनी घड़ी के आधार पर उसकी पहचान रानी थाना क्षेत्र के डुठारिया गांव निवासी 62 वर्षीय घीसाराम पुत्र मानाराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नौ महीने पहले अचानक घर से निकले थे बुजुर्ग
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग घीसाराम बीते वर्ष नवंबर में बिना बताए अचानक अपने घर से निकल गए थे। परिजनों ने हर संभावित स्थान पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद परिजनों ने रानी थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ों और घड़ी ने सुलझाया पहचान का सवाल
शनिवार को पहाड़ियों में कंकाल मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों और घड़ी के जरिए कंकाल की पहचान घीसाराम के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में प्रसूताओं की मौत: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ ने कराई डिलीवरी, अस्पताल का लाइसेंस रद्द

बीमारी की बात भी सामने आई, जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि बुजुर्ग लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत के कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed