{"_id":"6a7762a115b8e4e2c30f8898","slug":"pauri-accident-six-funeral-procession-leave-family-home-simultaneously-in-haridwar-photos-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसे ने उजाड़ा परिवार: एक साथ उठे छह जनाजे, शवों को देख बिलख उठे परिजन, मातम में डूबा पूरा गांव, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने उजाड़ा परिवार: एक साथ उठे छह जनाजे, शवों को देख बिलख उठे परिजन, मातम में डूबा पूरा गांव, तस्वीरें
Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
Alka Tyagi
राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल, उनकी पत्नी शब्बो, बेटा अरमान और अमन, बेटी अनाविया और भाई गुफरान की दर्दनाक मौत हो गई थी। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पौड़ी हादसे में मृत एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव शनिवार को जब उनके घर पहुंचे तो मंजर दिल दहला देने वाला था। अपनों के शव देख रोते बिलखते परिजनों के करुण क्रंदन ने मजबूत दिल वालों की आंखों को भी नम कर दिया।
रायपुर गांव में जब एक घर से एक साथ छह जनाजे उठे तो हर आंख नम और हर चेहरा गम में डूबा नजर आया। नम आंखों में एक सवाल यह भी था कि हादसे के बाद अब यह परिवार कैसे संभलेगा।
शुक्रवार को देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के समीप बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से लक्सर के रायपुर निवासी अफजाल, उनकी पत्नी शब्बो, बेटा अरमान और अमन, बेटी अनाविया और भाई गुफरान की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि एक बेटा अरहम गंभीर रूप से घायल है।
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार की सुबह मृतकों के शव गांव में पहुंचे। जिस घर में चौबीस घंटे पहले तक परिवार के लोगों की हंसी-खुशी और चहल-पहल थी, वहां शनिवार को मातम भरा सन्नाटा पसरा था। शवों को देखते ही परिजन और रिश्तेदार बिलख पड़े। परिवार की महिलाओं के करुण क्रंदन और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
3 of 5
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन कभी अपनों के शवों को निहारते तो कभी उन्हें पुकारकर बिलख उठते। बिलखती महिलाओं को संभालने की कोशिश करते और ढाढ़स बंधाते पुरुष खुद भी अपनी आंखों से बहते आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे। अफजाल की वयोवृद्ध मां नफीसा और गुफरान की पत्नी सदमे में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पौड़ी हादसे में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तेदार और परिचितों के साथ ही ग्रामीण, स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि मृतकों के घर पहुंचे। जनाजे में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई परिवार के दुख में शरीक होने और अंतिम विदाई देने पहुंचा। जब एक साथ छह जनाजे उठे तो पूरा गांव सिसक उठा।
विज्ञापन
5 of 5
देवप्रयाग में हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
इस दौरान चारों ओर मातम और सन्नाटा पसरा रहा। जनाजे के दौरान ऐसा कोई चेहरा नहीं था, जिसकी आंखें नम न हों। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक हर कोई इस असहनीय दुख में परिवार के साथ खड़ा नजर आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।