फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Major relief for pension beneficiaries CM Dhami announces release of 146 crore

Uttarakhand: नौ लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों को बड़ी राहत; सीएम धामी ने 146 करोड़ रुपये की राशि की जारी

Sat, 08 Aug 2026 09:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 08 Aug 2026 09:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि का हस्तांतरण समय पर और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Major relief for pension beneficiaries CM Dhami announces release of 146 crore
पेंशन जारी करते सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ लाख 87 हजार से अधिक पेंशन लाभार्थियों को बड़ी राहत दी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के तहत 146 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक की पेंशन राशि सीधे उनके खातों में भेजी। भुगतान जुलाई 2026 माह की पेंशन के लिए किया गया है।

विज्ञापन


सीएम कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि का हस्तांतरण समय पर और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। इससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना है। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि कमजोर वर्ग सरकार के परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा, किसी बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग को पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार का संकल्प प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक उसका अधिकार दिलाना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 14 महिलाओं को तीलू रौतेली और 35 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार; सीएम धामी ने किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि जुलाई 2026 की पेंशन किस्त का भुगतान किया गया है। इसमें राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं। इन्हें एसएनए स्पर्श नाम की नई प्रणाली से भुगतान मिल रहा है। जुलाई 2026 में कुल 9,87,017 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिला। कार्यक्रम में श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक संजय टोलिया, निदेशक संजय कुमार, सुंदर लाल सेमवाल, योगेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

किस पेंशन के लिए कितनी धनराशि हुई जारी

वृद्धावस्था पेंशन के 6,15,628 लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से 92.34 करोड़ रुपये दिए गए। विधवा पेंशन के 2,36,983 लाभार्थियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह की दर से 35.54 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। दिव्यांग पेंशन के 89,128 लाभार्थियों को 1,500 रुपये की दर से 13.36 करोड़ रुपये वितरित किए गए। किसान पेंशन के 27,288 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से 3.2 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। परित्यक्ता पेंशन के 8,284 लाभार्थियों को 1,200 रुपये की दर से करीब 99 लाख रुपये मिले। भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली पेंशन और बौना पेंशन के लाभार्थियों को भी राशि वितरित की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed