Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
VIDEO: 16-foot-long python spotted in the bushes at Jolly Grant, causing a stir; snake rescuer captures it and releases it into the forest
{"_id":"6a7742127e4c8665f00f41eb","slug":"video-video-16-foot-long-python-spotted-in-the-bushes-at-jolly-grant-causing-a-stir-snake-rescuer-captures-it-and-releases-it-into-the-forest-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जौलीग्रांट में झाड़ियों में दिखा 16 फीट लंबा अजगर, मचा हडकंप, सर्पमित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जौलीग्रांट में झाड़ियों में दिखा 16 फीट लंबा अजगर, मचा हडकंप, सर्पमित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
अपर जौलीग्रांट के वार्ड संख्या पांच में नलकूप के पास झाड़ियों में 16 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सभासद राकेश डोभाल की सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र भारत भूषण कौशल ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू में किया और बाद में जंगल में छोड़ दिया। सर्पमित्र भारत भूषण कौशल ने बताया कि अजगर पिछले कई दिनों से नलकूप के आसपास दिखाई दे रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह पास के एक घर में बकरी को अपना शिकार बनाने के लिए क्षेत्र में पहुंच रहा था। रेस्क्यू किए गए अजगर की लंबाई करीब 16 फीट और वजन 50 किलो से अधिक बताया गया है। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।