फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yash and Kiara Advani starrer Toxic Trailer views in one hour hindi leads

Toxic: 'टॉक्सिक' के ट्रेलर को दर्शक दे रहे प्यार, जानें एक घंटे में कितने मिले व्यूज; हिंदी ने मारी बाजी

Sat, 08 Aug 2026 08:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Aug 2026 08:38 PM IST
सार

Toxic Trailer Views: 'टॉक्सिक' का काफी हिंसक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यूट्यूब पर इसे दर्शक प्यार दे रहे हैं। एक घंटे में हिंदी के ट्रेलर को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं।

विज्ञापन
Yash and Kiara Advani starrer Toxic Trailer views in one hour hindi leads
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

साउथ के बेहतरीन अभिनेता यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आठ अगस्त को रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शक प्यार दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस ट्रेलर को एक घंटे में कितने व्यूज मिले हैं?
विज्ञापन


कितनी भाषाओं में रिलीज हुआ ट्रेलर?
इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'टॉक्सिक' का ट्रेलर हिंदी के अलावा, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया है। सबसे ज्यादा व्यूज इसे हिंदी में मिले हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Toxic Trailer Live: यश बोले- ‘यह कन्नड़ नहीं..भारतीय फिल्म’, पढ़े ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लाॅन्च इवेंट की पूरी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Yash and Kiara Advani starrer Toxic Trailer views in one hour hindi leads
टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम
किस भाषा में कितने मिले व्यूज?
आज शाम सात बजे रिलीज हुए हिंदी के ट्रेलर को 12 लाख, तमिल को 2 लाख 68 हजार, कन्नड़ को 7 लाख 74 हजार, तेलुगु को 3 लाख 78 हजार और मलयालम को 90 हजार व्यूज मिले हैं। सभी भाषाओं के व्यूज मिलाकर ट्रेलर को कुल लगभग 27 लाख व्यूज मिले हैं।

क्या है कहानी?
ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

यह खबर भी पढ़ें: Toxic Trailer: 'टॉक्सिक' के ट्रेलर को दर्शक दे रहे प्यार, जानें एक घंटे में कितने मिले व्यूज; हिंदी ने मारी बाजी
 

Yash and Kiara Advani starrer Toxic Trailer views in one hour hindi leads
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश' - फोटो : Youtube ग्रैब
ट्रेलर में क्या है खास?
लगभग साढ़े चार मिनट के ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और हिंसा दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे को दिखाने से होती है। सश एक्शन करने के साथ काफी हिंसक नजर आए हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया पहले तो हंसती हुई नजर आई हैं, उसके बाद वह रोती हुई नजर आती हैं। आखिर में यश डबल रोल में नजर आते हैं।

Yash and Kiara Advani starrer Toxic Trailer views in one hour hindi leads
टॉक्सिक ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed