फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Toxic Trailer Release: Yash Kiara Advani Nayanthara Huma Qureshi Tara Rukmini Geetu Mohandas talks about film

'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च में नयनतारा ने की यश की तारीफ; रॉकी भाई ने पत्नी को कहा शुक्रिया, क्या बोलीं कियारा?

Sat, 08 Aug 2026 09:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Aug 2026 09:16 PM IST
सार

Toxic Trailer Release: फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर बंगलूरू में आयोजित एक शानदार इवेंट में जारी किया गया, जहां स्टारकास्ट भी पहुंची है। सभी ने फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया।

विज्ञापन
Toxic Trailer Release: Yash Kiara Advani Nayanthara Huma Qureshi Tara Rukmini Geetu Mohandas talks about film
कियारा आडवाणी-यश-नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत समेत कई चर्चित सितारों से सजी फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज 08 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है। इसमें एक्शन की भरमार है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के निर्माता-निर्देशक समेत पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रही। सभी ने अपना-अपना अनुभव साझा किया। जानिए किसने क्या कहा?

विज्ञापन

Toxic Trailer Release: Yash Kiara Advani Nayanthara Huma Qureshi Tara Rukmini Geetu Mohandas talks about film
नयनतारा - फोटो : वीडियो ग्रैब

नयनतारा ने भर-भरकर की रॉकी भाई की तारीफ
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नयनतारा से पूछा गया कि टॉक्सिक आपकी फेवरेट फिल्म क्यों है? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'यह स्पेशल है, इसके कई कारण है। मगर, फिलहाल तो यश हैं। इतना काफी है मेरे लिए फिल्म के खास होने के लिए'। नयनतारा ने यश को कहा, 'रॉकी भाई के बारे में बात करूं तो मैं बहुत से सुपरस्टार्स और एक्टर्स से मिली हूं। सब कूल होते हैं। सब अच्छे होते हैं। मगर, जब यश से मैं मिली तो उनकी रियल लाइफ में भी 'लार्जर देन टाइप' की इमेज है। हर कोई वर्क एथिक्स के बारे में बात करता है। मैंने यश को कभी यह कहते नहीं सुना कि मैं हार्ड वर्किंग एक्टर हूं'।

  • नयनतारा ने आगे कहा, 'हर दिन सेट पर मैं यश को देखकर हैरान हुई हूं कि इस इंसान ने यह दिया है। साढ़े चार साल तक ये मेहनत की है।
  • 'यश ने अपना फैमिली टाइम और लाइफ के साथ समझौता किया है। अपने बच्चों का समय और अपनी पत्नी के समय के साथ समझौता किया है'।
  • 'उन्होंने सिर्फ काम पर फोकस किया है। यह देखते रहे कि काम कैसा चल रहा है। बाकी एक्टर्स कंफर्टेबल हैं या नहीं'।
  • 'मैंने आप जैसा एक्टर नहीं देखा। आप फैमिली मैन हो। शानदार पिता हो। आप बेहिसाब कठिन मेहनत करते हो'।




यश की पत्नी राधिका के लिए नयनतारा ने कही ये बात
नयनतारा ने यश की पत्नी राधिका को लेकर कहा, 'सब मेन कास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। सबके कठिन परिश्रम की बात कर रहे हैं। मगर, कोई फैमिली की बात नहीं करता कि उन्होंने कितना समझौता किया है। राधिका वह महिला हैं, जिन्होंने बहुत समझौता किया है। मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान और प्यार है'। लेडी सुपरस्टार ने आगे कहा, 'कियारा के लिए कहूंगी कि शायद यह आपकी सबसे बेस्ट फिल्म है, अब तक की। बाकी सभी ने बहुत मेहनत की है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Toxic Trailer Release: Yash Kiara Advani Nayanthara Huma Qureshi Tara Rukmini Geetu Mohandas talks about film
कियारा आडवाणी - फोटो : वीडियो ग्रैब

कियारा बोलीं- 'मेरे करियर की सबसे स्पेशल फिल्म है ये'
कियारा आडवाणी ने भी फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'गीतू मोहनदास (निर्देशक) और यश ने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा। मैंने आज फिल्म का ट्रेलर देखा। मैं बस सभी का शुक्रिया कहना चाहती हूं। मेरे लिए यह फिल्म मेरे करियर की बहुत ही स्पेशल फिल्म है। मैं दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं सभी का।' कियारा ने तेलुगु में वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

विज्ञापन

Toxic Trailer Release: Yash Kiara Advani Nayanthara Huma Qureshi Tara Rukmini Geetu Mohandas talks about film
यश - फोटो : वीडियो ग्रैब

यश बोले- 'यह सिर्फ मेरी फिल्म नहीं'
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुपरस्टार यश जैसे ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सीटियां बजने लगीं। अभिनेता ने बंगलूरू का अभिवादन किया। वे बोले, 'सभी का शुक्रिया। उन्होंने कहा, 'यह कन्नड़ फिल्म नहीं है। मैं इसमें यकीन नहीं रखता। यह भारतीय फिल्म है। इसमें सभी प्रतिभाशाली लोग हैं। यह सिर्फ यश की फिल्म नहीं है। यह फिल्म इसीलिए संभव हुई, क्योंकि इसमें सभी सफल और सक्सेसफुल लोग हैं'। यश ने आगे कहा, 'यह फिल्म काफी कठिन है, क्योंकि कई बड़े फैसले लेने पड़े। यह कोई कमर्शियल फिल्म नहीं है। इसमें बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। पैशन कभी बेकार नहीं जाता। आप इस फिल्म को देखेंगे तो जानेंगे'। 

रॉकी भाई ने पत्नी को खासतौर पर कहा शुक्रिया
यश ने अपनी पत्नी का खासतौर से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरा दोस्त होना आसान नहीं है। किसी भी तरह मेरे साथ जुड़ा होना आसान नहीं है। यह फिल्म काफी डिमांडिंग थी। मुझे अपने कंफर्ट जोन से निकलना पड़ा। मैंने जितने भी रोल किए हैं, यह सबसे अलग था। इसके लिए समय की बहुत जरूरत थी। मेरी पत्नी ने बहुत मैनेज किया है। उनका बहुत सपोर्ट रहा है। मैं शुक्रगुजार हूं। कुछ भी बेकार नहीं जाएगा'। यश ने नयनतारा के लिए कहा, 'लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने इस फिल्म में काम किया और अपना बेस्ट दिया है। इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने इस फिल्म में वैल्यू एड किया है'।

Toxic Trailer Release: Yash Kiara Advani Nayanthara Huma Qureshi Tara Rukmini Geetu Mohandas talks about film
रुक्मिणी वसंत-हुमा-तारा - फोटो : सोशल मीडिया

हुमा, तारा और रुक्मिणी ने क्या कहा?
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुमा ने बंगलूरू को नमस्कार कहकर बातचीत शुरू की। उन्होंने कहा, 'पिछले सालभर से मैं जहां भी जाती हूं, हर कोई टॉक्सिक के बारे में पूछता है। यह इस फिल्म की पावर है। मैं इसका हिस्सा हूं। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं इसका हिस्सा हूं। इतनी शानदार स्टारकास्ट औ इतनी दमदार कहानी वाली फिल्म'। वहीं, तारा सुतारिया ने कहा, 'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि इतनी अच्छी फिल्म का हिस्सा बनी हूं'। 
रुक्मिणी वसंत ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, 'मुझे बहुत ही प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है'। आगे कहा, 'मैं सभी के प्रति आभारी हूं। यश के बारे में तो काफी कुछ कह सकती हूं। पूरी स्टारकास्ट का शुक्रिया'। बता दें कि यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed