फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Toxic Trailer: चंद घड़ियों का इंतजार; फिर रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का ट्रेलर; बंगलूरू में आयोजित हुआ भव्य इवेंट

Sat, 08 Aug 2026 06:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Aug 2026 06:25 PM IST
खास बातें

Toxic Trailer Release Live Updates: सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर आज 08 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। बंगलूरू में आयोजित एक भव्य इवेंट में स्टारकास्ट भी पहुंची है। जानिए कितने बजे दस्तक देगा ट्रेलर?

विज्ञापन
Toxic Trailer Release Live: Yash Starrer Movie Trailer Launch at 7 PM Watch Video Direct Link
टॉक्सिक ट्रेलर रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:24 PM, 08-Aug-2026

नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी पहुंचीं बंगलूरू

अभिनेत्री नयनतारा भी बंगलूरू पहुंच चुकी हैं। वे 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत करने वाली हैं। अभिनेत्री ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। बता दें कि वे भी फिल्म का हिस्सा हैं। उनके अलावा रुक्मिणी वसंत भी बंगलूरू पहुंची हैं। वे भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।



06:21 PM, 08-Aug-2026

यश के फैंस हुए क्रेजी, थिएटर के बाहर जुटी भीड़

बंगलूरू में एएमबी सिनेमा के बाहर यश के फैंस की भीड़ जुटी है। केजीएफ स्टार को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब हैं।
 
विज्ञापन
06:18 PM, 08-Aug-2026

ट्रेलर देखने थिएटर पहुंचे दर्शक

टॉक्सिक के ट्रेलर को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। थिएटर में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। शानदार माहौल है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामना आया है, जिसमें थिएटर खचाखच भरा दिख रहा है।
 
05:47 PM, 08-Aug-2026

कियारा का दिलकश अंदाज

फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए कियारा तैयार हैं। उन्होंने अपना लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वे व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। तस्वीरें साझा करते हुए कियारा ने कैप्शन लिखा है, 'TOXIC के ट्रेलर लॉन्च पर मिलते हैं'।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


05:43 PM, 08-Aug-2026

डॉ. शिवराजकुमार भी करेंगे इवेंट में शिरकत

फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कन्नड़ सिनेमा आइकन और अभिनेता डॉ. शिवराजकुमार भी शामिल होंगे। केवीएन प्रोडक्शंस की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है।
 

05:41 PM, 08-Aug-2026

बंगलूरू पहुंचीं कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया

कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बंगलूरू पहुंचीं हैं। इन लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी थीं। 

Toxic: 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च के लिए बंगलूरू पहुंचीं कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया
विज्ञापन
विज्ञापन
05:38 PM, 08-Aug-2026

कब रिलीज होगी फिल्म 'टॉक्सिक'

'टॉक्सिक' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का डबल रोल है। वे 'राया' और 'टिकट' का दोहरा रोल अदा करने वाले हैं।
05:24 PM, 08-Aug-2026

कितने बजे आएगा ट्रेलर?

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया बंगलूरू पहुंच चुकी हैं।  इन लीड एक्ट्रेस के साथ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी थीं। फिल्म का ट्रेलर आज शाम सात बजकर एक मिनट पर रिलीज होगा। ऐसी जानकारी खुद मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर दी है। 
 

05:09 PM, 08-Aug-2026

Toxic Trailer: चंद घड़ियों का इंतजार; फिर रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का ट्रेलर; बंगलूरू में आयोजित हुआ भव्य इवेंट

अभिनेता यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसके ट्रेलर को लेकर उत्सुकता है। आज शनिवार को ट्रेलर बंगलूरू में आयोजित एक इवेंट में रिलीज होने जा रहा है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed