{"_id":"6a7722bd4affc6c67f0d485f","slug":"ohh-my-dog-vs-dc-box-office-collection-day-2-know-total-earnings-on-saturday-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ohh My Dog Box Office: दूसरे दिन कैसी रही 'ओह माय डॉग' की कमाई? जानें 'डीसी' का अब तक का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ohh My Dog Box Office: दूसरे दिन कैसी रही 'ओह माय डॉग' की कमाई? जानें 'डीसी' का अब तक का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:09 PM IST
सार
Ohh My Dog VS DC Collection: पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओह माय डॉग' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। वहीं 'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का जलवा है। इसके अलावा 'द ओडिसी' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच बॉलीवुड फिल्म 'ओह माय डॉग' और साउथ फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' रिलीज हुई है। पहले दिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं। जानिए आज इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
ओह माय डॉग रिव्यू
- फोटो : साभार@imdb
'ओह माय डॉग' का कलेक्शन
इंसान और कुत्ते के बीच रिश्ते को दिखाती फिल्म 'ओह माय डॉग' ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक सिर्फ 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये से खाता खोला था। इसका कुल कलेक्शन 1.52 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 5
ओह माय डॉग फिल्म में पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओह माय गॉड 2' की टली थी रिलीज
अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। मगर बाद में रिलीज डेट में बदलाव किया गया। इसमें पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। फिल्म 'ओह माय डॉग' के एलान के बाद से ही इसकी काफी चर्चा हो रही थी। मगर बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओह माय डॉग
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे फैमिली ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है, जिसे बच्चों के साथ देखने सिनेमाघरों का रुख किया जा सकता है। पंकज त्रिपाठी के अलावा इसमें राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, माही राय और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे सितारे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को इसका कलेक्शन कैसा होगा?
विज्ञापन
5 of 5
डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन
- फोटो : सोशल मीडिया
'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' का कलेक्शन
बीते कल 07 अगस्त को तमिल फिल्म 'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 3.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह एक्शन से भरपूर रोमांटिक फिल्म है। इसके निर्देशक कमान अरुण मथेश्वरन हैं। वहीं, लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।