फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉट अवतार में दिखीं 'द केरल स्टोरी 2' की यह एक्ट्रेस, बोल्ड शूट देख भड़के यूजर्स; बोले- ‘मेरी फेवरेट थीं पर..’

Fri, 07 Aug 2026 06:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 07 Aug 2026 06:17 PM IST
सार

Ulka Gupta: ‘द केरल स्टोरी 2’ फेम उल्का गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। जानिए तस्वीरों में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Fans Disappoints As The Kerala Story 2 Fame Ulka Gupta Shares Bold Photos
उल्का गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उल्का काफी समय से सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।



 
Fans Disappoints As The Kerala Story 2 Fame Ulka Gupta Shares Bold Photos
उल्का गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

उल्का गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की पोस्ट शेयर की, जिसमें वो काफी शानदार दिख रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मिट्टी जैसे रंगों में सजी, हर एक अंदाज़ को अपनाते हुए।

Fans Disappoints As The Kerala Story 2 Fame Ulka Gupta Shares Bold Photos
उल्का गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में उल्का ब्राउन कलर की ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लुक में अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। अब जहां एक तरफ कई फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस फोटोशूट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans Disappoints As The Kerala Story 2 Fame Ulka Gupta Shares Bold Photos
उल्का गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने कमेंट किया- ‘मेरी फेवरेट थी, पर अब नहीं।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘आपका ट्रेडिशनल में पिछला लुक ज्यादा अच्छा था।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आप इस तरह के शूट क्यों करवाती हैं।’ इनके अलावा कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ भी की।


विज्ञापन
Fans Disappoints As The Kerala Story 2 Fame Ulka Gupta Shares Bold Photos
उल्का गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि उल्का गुप्ता हाल ही में ‘केरल स्टोरी 2’ में नजर आईं थीं, जो 'केरल स्टोरी' का सीक्वल था। ‘केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी, हालांकि उल्का की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed