{"_id":"6a75cd76a526cbc7510075bc","slug":"huma-qureshi-film-bayaan-to-premiere-at-iffm-2026-says-one-of-the-most-challenging-films-i-have-done-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IFFM में दिखाई जाएगी फिल्म 'बयान', हुमा कुरैशी हुईं उत्साहित; बताया किस चीज ने किया सबसे ज्यादा आकर्षित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFM में दिखाई जाएगी फिल्म 'बयान', हुमा कुरैशी हुईं उत्साहित; बताया किस चीज ने किया सबसे ज्यादा आकर्षित
Fri, 07 Aug 2026 05:50 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:50 PM IST
सार
Huma Qureshi: हुमा कुरैशी की फिल्म 'बयान' IFFM में दिखाई जाएगी। इसे लेकर अभिनेत्री उत्साहित हैं। जानिए इस फिल्म में उनका क्या किरदार है और इसकी कहानी क्या है?
विज्ञापन
हुमा कुरैशी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबर है कि उनकी फिल्म 'बयान' ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में दिखाई जाएगी।
हुमा कुरैशी ने जाहिर किया उत्साह
हुमा कुरैशी ने प्रीमियर से पहले इसे लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है। विकास रंजन मिश्रा की लिखी और डायरेक्ट की गई यह दिलचस्प हिंदी फिल्म, फेस्टिवल की ऑफिशियल लाइनअप का हिस्सा होगी। यह मेलबर्न के दर्शकों को साल की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक दिखाएगी।
फिल्म के ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा, ''बयान' उन सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रूप से संतोषजनक फिल्मों में से एक है, जिसका हिस्सा बनने का मुझे मौका मिला है।'

फिल्म में क्या है हुमा का किरदार?
एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में कहा, 'रूही एक ऐसी महिला है जो भारी दबाव के बावजूद अपनी बात पर अडिग रहती है, और उसके सफर को निभाने ने एक एक्टर के तौर पर मुझे कई तरह से आगे बढ़ाया। जिस चीज ने मुझे इस फिल्म की ओर आकर्षित किया, वह सिर्फ इसकी दिलचस्प जांच ही नहीं थी, बल्कि सत्ता, सच्चाई और न्याय के बारे में उठाए गए सवाल भी थे।'
उन्होंने फिल्म के प्रीमियर को लेकर कहा, 'मुझे बहुत गर्व है कि 'बयान' को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में दिखाया जाएगा, एक ऐसा फेस्टिवल जिसने हमेशा सार्थक सिनेमा को सराहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म से जुड़ेंगे। इसकी चर्चाओं में शामिल होंगे। दर्शक लंबे समय तक सोचने के लिए थिएटर से कुछ लेकर निकलेंगे।'
एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में कहा, 'रूही एक ऐसी महिला है जो भारी दबाव के बावजूद अपनी बात पर अडिग रहती है, और उसके सफर को निभाने ने एक एक्टर के तौर पर मुझे कई तरह से आगे बढ़ाया। जिस चीज ने मुझे इस फिल्म की ओर आकर्षित किया, वह सिर्फ इसकी दिलचस्प जांच ही नहीं थी, बल्कि सत्ता, सच्चाई और न्याय के बारे में उठाए गए सवाल भी थे।'
Tabassum Song: रिलीज हुआ 'बंटवारा 1947' का गाना 'तबस्सुम', इश्क फरमाते दिखे अली फजल और करण देओल
हुमा को इस बात को लेकर है गर्वउन्होंने फिल्म के प्रीमियर को लेकर कहा, 'मुझे बहुत गर्व है कि 'बयान' को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में दिखाया जाएगा, एक ऐसा फेस्टिवल जिसने हमेशा सार्थक सिनेमा को सराहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म से जुड़ेंगे। इसकी चर्चाओं में शामिल होंगे। दर्शक लंबे समय तक सोचने के लिए थिएटर से कुछ लेकर निकलेंगे।'
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
क्या है फिल्म की कहानी?
'बयान' में हुमा रूही का किरदार निभा रही हैं, जो एक दृढ़ निश्चय वाली पुलिस अफसर है और अपने पहले अहम केस की जांच कर रही है। यह केस एक जाने-माने कल्ट लीडर से जुड़ा है, जिस पर यौन उत्पीड़न का शक है। जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ उसे गवाहों के सहयोग न करने, संस्थागत बाधाओं और न्याय पाने की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
कब रिलीज हुई फिल्म?
यह पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा फिल्म पहले 2025 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में दिखाई गई थी। इसका वर्ल्ड प्रीमियर 6 सितंबर 2025 को हुआ था।