Tabassum Song: रिलीज हुआ 'बंटवारा 1947' का गाना 'तबस्सुम', इश्क फरमाते दिखे अली फजल और करण देओल
Batwara 1947 Song Release: भारत-पाकिस्तान पर आधारित फिल्म 'बंटवारा 1947' का रोमांटिक गाना 'तबस्सुम' रिलीज हो गया है। गाने में कलाकार रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात अगस्त को रिलीज हुए गाने 'तबस्सुम' में रोमांटिक झलक दिखी है। एक मिनट 34 सेकंड के गाने में अली फजल और करण देओल अपनी प्रेमिकाओं के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में कनिका कपूर और ईशा संधीर नजर आई हैं।
Deepika Padukone: क्या आलिया-रणबीर की 'लव एंड वॉर' का हिस्सा होंगी दीपिका पादुकोण? IMDb के पेज से मिली ये हिंट
मेकर्स के मुताबिक म्यूजिक वीडियो की कहानी बंटवारे से पहले के भारत की है। यह मुश्किल दौर में पनपती एक प्यारी प्रेम कहानी को दिखाती है। गाने की रिलीज का एलान करते हुए, मेकर्स ने यह संदेश लिखा 'एक ऐसा नाम जिसमें धूप की गर्माहट, जिंदगी के रंग और हमेशा साथ रहने वाला एहसास है।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे के समय की कहानी है। इसमें प्यार, त्याग और हिम्मत की कहानी दिखाई गई है।
इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कई कलाकार हैं।
यह फिल्म लगभग तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल को फिर से एक साथ लाती है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। 'बंटवारा 1947' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है।