फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri actress kajal raghwani opens up about the pain of being called an outsider

'आउटसाइडर' कहे जाने पर छलका काजल राघवानी का दर्द; पोस्ट साझा कर लिखा- '16 साल से भोजपुरी सिनेमा में...

Fri, 07 Aug 2026 04:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

Kajal Raghwani: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनका दर्द छलका है और वह इसलिए, क्योंकि उन्हें 'आउटसाइडर' कहा जाता है। 

विज्ञापन
Bhojpuri actress kajal raghwani opens up about the pain of being called an outsider
काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalraghwani

विस्तार

भोजपुरी अभिनत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा जगत का चर्चित नाम हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ऐसे लोगों को जवाब दिया है, जो उन पर आरोप लगाते हैं कि वे खुद को 'गुजराती' और 'आउटसाइडर' बताकर काम मांगती हैं।

विज्ञापन


काजल राघवानी का छलका दर्द
काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया कि आखिर किसने उन्हें 'आउटसाइडर' कहा है? मगर, एक लंबा नोट लिखकर जवाब दिया है। उनका दर्द इस बात को लेकर छलका है कि कुछ लोग उन पर यह आरोप लगाते हैं कि वे आउटसाइडर होने का विक्टिम कार्ड प्ले करती हैं।
विज्ञापन


बोलीं- 'मुझे लगता है कि मैं यहीं की हूं'
साझा किए गए पोस्ट में काजल लिखती हैं, 'मैं गुजराती हूं। मैं बाहरी हूं। मैं रो-रोकर काम मांगती हूं या सहानुभूति ले रही हूं। दर्शकों से ये जितना मैंने नहीं बोला, उससे ज्यादा मुझे सुनाया गया या कुछ दिनों में महसूस करवाया गया उसके लिए बस इतना कहूंगी कि अगर मैंने कहीं बोला है तो ये कहा है ये मेरी कर्म भूमि है या मैं हमेशा प्रयास करूंगी इस इंडस्ट्री का या उन जनता का, जिसने मुझे इतना प्यार देकर यहां तक पहुंचाया। मुझे लगता है कि मैं यहीं की हूं। यहां हर चीज अपनी है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)




'मुझे सुनाना बंद करिए कि मैं गुजराती हूं'
काजल राघवानी ने आगे लिखा है, '16 साल भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करके एक बात कहूंगी कि अगर मैंने यहां की जनता या यहां की मिट्टी को यहां की धरती को या इंडस्ट्री को अपनाया नहीं होता, अपना नहीं माना होता तो इतने साल से इंडस्ट्री में हूं, वह रह ही नहीं पाती। ना कोई मुझे काम देता तो मुझे ये सुनाना बंद करिए कि मैं गुजराती हूं। आउटसाइडर का विक्टिम कार्ड प्ले कर रही हूं या सहानुभूति हासिल करके काम ले रही हूं। रो-रो कर वो भी। मैं तो नहीं मान रही, लेकिन मुझे ये अब महसूस जरूर करवाया जा रहा है, क्योंकि आप लोग यूपी बिहार से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed