फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preeti Simoes Got Angry After Her Name Was Linked With Kapil Sharma For A Long Time

‘हर हेडलाइन में किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड बन गई’, कपिल शर्मा संग नाम जुड़ने पर भड़कीं प्रीति सिमोस; कही ये बात

Fri, 07 Aug 2026 04:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 07 Aug 2026 04:50 PM IST
सार

Preeti Simoes Kapil Sharma: टीवी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर हो रही चर्चा पर बात की है। जानें उन्होंने क्या कुछ कहा।  

विज्ञापन
Preeti Simoes Got Angry After Her Name Was Linked With Kapil Sharma For A Long Time
प्रीति सिमोस और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रीति सिमोस और कपिल शर्मा के रास्ते काफी पहले अलग हो चुके हैं, लेकिन प्रीति का कहना है कि आज भी उन्हें उनकी पहचान से ज्यादा किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड के तौर पर दिखाया जाता है, जो उन्हें काफी परेशान करता है।

विज्ञापन

पहले किसी की गर्लफ्रेंड, फिर एक्स-गर्लफ्रेंड 
फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू प्रीति सिमोस ने कहा कि लंबे समय तक उन्हें ‘किसी की गर्लफ्रेंड’ कहा जाता रहा और ब्रेकअप के बाद वो हर हेडलाइन में ‘किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड’ बन गईं। उन्होंने कहा कि ये सब उनके काम से जुड़ा नहीं होता, फिर भी उनकी पहचान को सिर्फ रिश्ते तक सीमित कर दिया जाता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘काफी समय तक मैं किसी की गर्लफ्रेंड थी। फिर जब हम अलग हुए और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, तो मैं हर हेडलाइन में किसी की एक्स-गर्लफ्रेंड बन गई। इसका मेरे काम से कोई लेना-देना नहीं था। मुझे नहीं लगता कि ऑडियंस को इसमें दिलचस्पी है, लेकिन मीडिया का एक हिस्सा मानता है कि लोग तभी क्लिक करेंगे जब आप किसी बड़े नाम से जुड़े हों।’

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ अलग नजरिया
प्रीति ने ये भी कहा कि ब्रेकअप के बाद अक्सर महिलाओं को ज्यादा जज किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोग असल में नहीं जानते कि दो लोगों के बीच क्या चल रहा होता है, फिर भी सबसे पहले महिला को ही जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘ये काफी फ्रस्ट्रेटिंग है, क्योंकि किसी को नहीं पता कि दो लोगों के बीच क्या हो रहा है। वो अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं या सिर्फ प्रोफेशनल तरीके से जुड़े हो सकते हैं। लेकिन ‘गर्लफ्रेंड’ और ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ का टैग हमेशा लगा रहता है। और अगर बात महिला की हो, तो मान लिया जाता है कि गलती उसी की होगी।’

Preeti Simoes Got Angry After Her Name Was Linked With Kapil Sharma For A Long Time
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा के साथ अब कैसा रिश्ता?
एक पुराने इंटरव्यू में प्रीति ने बताया था कि अब उनके और कपिल शर्मा के बीच सब ठीक है। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अब एक-दूसरे के साथ अच्छा और सम्मानजनक रिश्ता शेयर करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम बात करते हैं, लेकिन रेगुलर नहीं। कपिल के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि जब भी मिलते हैं, अच्छे से मिलते हैं। हम दोनों अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। वो मेरे काम को सपोर्ट करते हैं और मुझे उन्हें अच्छा करते देख खुशी होती है।’

कौन हैं प्रीति सिमोस?
प्रीति सिमोस टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ‘आखिरी सच’, ‘दिल दियां गल्लां’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘कानपुर वाले खुरानाज’, ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ और सुनीता आहूजा के यूट्यूब शो जैसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

ये भी पढ़ें- Vijay-Sangeetha: क्या सीएम विजय और संगीता के बीच हुई सुलह? थलापति की पत्नी ने वापस ली तलाक की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed